25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्वेलरी शॉप संचालक को गोली मारकर 16 लाख की लूट, वारदात CCTV में कैद, पुलिस ने शॉट एनकाउंटर कर लुटेरों को दबोचा

Jewellery Shop Owner Loot : ज्वेलर्स संचालक के बेटे को गोली मारकर 15 लाख का सोना और 1 लाख नगद की लूट। पुलिस ने चंद घंटों में हीतीनों आरोपियों को दबोचा। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी को लगी गोली। तीनों बदमाश धराए। लूट का माल भी जब्त।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 24 Sep 2024, 12:50 PM IST

Jewellery Shop Owner Loot

Jewellery Shop Owner Loot :मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार रात को शहर के महाराजपुर इलाके के कुशवाहा बाजार में स्थित रामराज ज्वेलर्स शॉप के संचालक के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने ज्वेलर्स संचालक के बेटे को गोली मारकर उससे एक बैग छीनकर फरार हो गए। पैर में गोली लगने से युवक घायल गुआ है। उसने पुलिस को बताया कि बैग में 200 ग्राम सोना और 1 लाख रुपए रखे थे। इधर, सनसनीखेज लूटकांड का एक सीसीटीवी भी सामने आया, जिसमें वारदात कैद हुई। हालांकि, घटना के बाद मुस्तैद हुई पुलिस ने तड़के तक तीनों बदमाशों को दबोच लिया। वहीं, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर भी फायरिंग शुरु कर दी। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर कर पुलिस ने तीनों को दबोच लिया है।

ज्वेलर्स संचालक के बेटे को गोली मारकर सोना और नगदी की लूट मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई कर लूट के तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। करीब 15 लाख का सोना और 1 लाख नगद लूटकर फरार हुए बदमाशों को मुठभेड़ में गोली मारकर पकड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की, इसपर घबराकर बदमाशों फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली मुख्य आरोपी अरुण चौहान के पैर में लगी तो वो वहीं गिर गया। साथ ही घेराबंद कर पुलिस ने अन्य दो बदमाशों को भी दबोच लिया। दोनों साथियों के नाम प्रमोद और राधा स्वामी जाटव है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया है।

CCTV में कैद हुई लूट की वारदात

सोमवार रात करीब 10 बजे हुई लूट की इस घटना के बाद महाराजपुरा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम संयुक्त एक्शन में आ गई थी। इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, साथ ही पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रीय किया। इसके बाद आज सुबह 5 बजे पुलिस को मुखबिर से महाराजपुरा के खेरिया मिर्धा के पास लूट के बदमाशों की सूचना मिली। जानकारी पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर मौके की घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों बदमाशों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों मुरैना जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों बदमाश गिरफ्तार

पुलिस की अबतक की पूछताछ के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों में लूट की प्लानिंग का मास्टरमाइंड अरूण चौहान को बताया जा रहा है। वो मुठबेड़ में पुलिस की गोली से घायल हुआ है। आरोपी मुरैना जिले के अंबाह का निवासी है। उसके साथियों के नाम प्रमोद और राधा स्वामी जाटव है। ये दोनों मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले हैं। वारदात के बाद संभाग आईजी अरविंद सक्सेना ने बदमाशों पर 10 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था। पुलिस के अनुसार, तीनों बदमाशों पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, डकैती जैसे कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में तीनों के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।