
भगवान झूलेलाल महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को वरुणावतार के समक्ष छप्पन भोग लगाए गए।
ग्वालियर. माधौगंज स्थित झूलेलाल मंदिर में चल रहे झूलेलाल महोत्सव की श्रृंखला में वरुणावतार झूलेलाल को शनिवार रात छप्पन भोग लगाए गए। मंदिर के सेवादार दिलीप ठाकुर ने बताया कि यूं तो परम्परागत तौर पर झूलेलाल को चने की दाल, छोले, मीठे चावल का भोग लगाया जाता है और बहिराणा साहिब में सूखे मेवे, नारियल, मिठाई तथा फल अर्पित किए जाने की परम्परा रही है किंतु बीते कुछ वर्षों से श्रद्धालु अपनी भावनावश वरुणावतार को छप्पन भोग अर्पित करते आ रहे हैं। समिति के मीडिया प्रभारी तरुण प्रेमानी 'डैनी' तथा विष्णु रामत्रिया ने बताया कि छप्पन भोग अर्पित करने को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा और भोग में अर्पित किए जाने वाले व्यंजनों की संख्या एक सैकड़ा से अधिक हो गई। छप्पन भोग के लिए श्रद्धालुओं द्वारा लाए गए विभिन्न पदार्थों को झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष आकर्षक तरीके से सजा कर रखा गया था। बहिराणा साहिब की पूजा-अर्चना व पल्लव प्रार्थना के बाद छप्पन भोग का प्रसाद रूप में श्रद्धालुओं को वितरण किया गया। इस कार्य में संतोष नानवानी, आकाश, शिवा ढींगरा का विशेष सहयोग रहा। दाना ओली स्थित झूलेलाल मंदिर में 23 अगस्त रविवार की रात उल्हासनगर से आ रहे सांईं ओमीराम के प्रवचनों का कार्यक्रम होगा। 24 अगस्त को दोपहर गुरुग्रंथ साहिब के पाठ साहिब के भोग के साथ ही भंडारे का आयोजन होगा। वहीं माधौगंज स्थित झूलेलाल मंदिर में रविवार 23 अगस्त को बहिराणा साहिब की विशेष पूजा होगी।
Updated on:
22 Aug 2026 10:11 pm
Published on:
22 Aug 2026 10:10 pm
