3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंडपुरा कॉलेज मामला, 10 साल में हजारों स्टूडेंट्स को 65 लाख से ज्यादा छात्रवृत्ति, खातों की जांच शुरू

Jhundpura College Case: शिवशक्ति कॉलेज की ओर से एससी, एसटी व ओबीसी के खातों में शासन ने भेजी थी छात्रवृत्ति

3 min read
Google source verification
Jhundpura College Case

Jhunddpura College Case: झुंडपुरा के शिवशक्ति कॉलेज में भवन, प्राचार्य व शिक्षक नहीं होने के बाद भी कॉलेज संचालित होने के मामले में कुलगुरु प्रो अविनाश तिवारी सहित 18 प्रोफेसरों के खिलाफ ईओडब्ल्यू में मामला दर्ज कर लिया गया है। शिवशक्ति कॉलेज में सत्र 2014-15 से 2023-24 यानी दस वर्षों में ओबीसी, एससी व एसटी के 1412 छात्र-छात्राओं के खाते में 65 लाख 20 हजार से अधिक की राशि पहुंची, जिन छात्रों के खाते में छात्रवृति की यह राशि पहुंची है उन खातों की जांच अब शुरू कर दी गई है।

झुंडपुरा कॉलेज के नोडल द्वारा उच्च शिक्षा आयुक्त व ईओडब्ल्यू को दी गई लिस्ट के बाद अब छात्रों के दिए गए नाम, पत्ते व मोबाइल नंबर खंगालना भी उच्च शिक्षा विभाग व ईओडब्ल्यू के अफसरों ने शुरू दिया है। बताया जा रहा है कि जिन छात्रों के खाते में छात्रवृति पहुंची है उसमें से अधिकतर खाते किसी दूसरे व्यक्ति के हैं अथवा फर्जी है। ऐसे में शिवशक्ति कॉलेज झुंडपुरा में अब नया और खुलासा हो सकता है।


सत्र 2014-15 से 2023-24 तक पहुंची राशि


-सत्र 2014-15 में ओबीसी के 316 छात्रों ने आवेदन किया, इसमें से 215 के खातों में छात्रवृत्ति के रूप में 7,75,646 की राशि पहुंची। जबकि एससी के 130 में से 33 छात्रों के खाते में 1,95,122 की राशि पहुंची।
-सत्र 2015-16 में ओबीसी से 336 में से 302 के खातों में 12,97,998 की राशि, एससी के 86 में से 34 के खाते में 2,31,347 की राशि पहुंची।
-सत्र 2016-17 में ओबीसी से 277 में से 271 के खातों में 12,95,979 की राशि, एससी के 9 में से 7 के खाते में 51468 की राशि पहुंची।
-सत्र 2017-18 में ओबीसी से 253 छात्रों में से 24 के खातों में 1,16,220 की राशि और एससी के 4 में से तीन छात्रों के खाते में 19527 की राशि पहुंची।
-सत्र 2018-19 में ओबीसी से 203 छात्रों मेें से 40 के खातों में 2,08,210 की राशि पहुंची और एससी के 15 में से 15 खातों में 83810 रुपए की राशि पहुंची।
-सत्र 2019-20 में ओबीसी से 84 छात्रों में से 75 के खातों में 3,65,988 और एससी के 48 में से 43 के खातों में 2,20,387 की राशि पहुंची।
-सत्र 2020-21 में ओबीसी से 117 में से 106 के खातों में 5,31,130 की राशि और एससी के 60 में से 51 के खातों में 2,54,066 की राशि पहुंची।
-सत्र 2021-22 में ओबीसी से 71 में से 65 के खातों में 3,67,825 की राशि और एससी के 62 में से 52 के खाते में 2,73,196 की राशि पहुंची।
-सत्र 2022-23 में ओबीसी से 29 में से 21 के खातों में 1,25,205 की राशि और एससी के 35 में से 25 छात्रों के खाते में 48670 की राशि पहुंची।
-सत्र 2023-24 में ओबीसी में किसी भी छात्र ने आवेदन नहीं किया। जबकि एससी के 30 में से 27 की 50710 और एसटी के एक छात्र की 7499 की राशि खाते में पहुंची।
एक नजर यह भी
-ओबीसी के 1686 छात्रों में से 1119 के खाते में 50 लाख 84 हजार 201 की राशि पहुंची है।
-एससी के 479 छात्रों में से 292 के खाते में 14 लाख 28 हजार 303 की राशि पहुंची।
-एसटी के एक विद्यार्थी के खाते में 7499 की राशि पहुंची।

ये भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी शादी का न्यौता, शिवराज सिंह बोले- बेटे की शादी में आना ही है


अब इन अफसरों से भी हो सकती है पूछताछ


शिवशक्ति कॉलेज झुंडपुरा कागजों में संचालित होने के मामले के साथ ही सत्र 2014-15 से 2023-24 तक छात्रों को छात्रवृत्ति दिए जाने के मामले में अब विभाग व ईओडब्ल्यू जीवाजी विवि की तत्कालीन कुलपति प्रो संगीता शुक्ला, तत्कालीन कुलसचिव डॉ आनंद मिश्र, डॉ आईके मंसूरी, डॉ सुशील मंडेरिया,अरुण सिंह डॉ आरके बघेल व तत्कालीन डीसीडीसी केशव सिंह गुर्जर के कार्यकाल की भी जांच कर सकता है और इनसे भी पूछताछ की जाएगी।


उच्च शिक्षा आयुक्त की ओर से छात्र संख्या व छात्रवृति के संबंध में जो भी जानकारी मांगी गई थी। वह मैंने आयुक्त को भेज दी है। वरिष्ठ अधिकारियों व ईओडब्ल्यू की ओर से भी लगातार छात्रवृति व रिकॉर्ड संबंधी पूछताछ की जा रही है।

-प्रो जेपी मित्तल, प्राचार्य नेहरू कॉलेज सबलगढ़ व नोडल अधिकारी झुंडपुरा

ये भी पढ़ें: ED Raid: सौरभ शर्मा के करीबियों के पास से मिली 9.9 किलो चांदी, लाखों का कैश बरामद

ये भी पढ़ें: MP Weather Alert: 48 घंटे बाद कड़ाके की सर्दी, IMD ने जारी किया ठंड और शीतलहर का अलर्ट


Story Loader