9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने गढ़ में ज्योतिरादित्य सिंधिया का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा के दो ‘टाइगर’ फिर कांग्रेस को देंगे बड़ा झटका

भाजपा में शामिल होने के बाद सिंधिया पहली बार ग्वालियर आ रहे हैं।
2 min read
Google source verification
अपने गढ़ में ज्योतिरादित्य सिंधिया का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा के दो 'टाइगर' फिर कांग्रेस को देंगे बड़ा झटका

अपने गढ़ में ज्योतिरादित्य सिंधिया का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा के दो 'टाइगर' फिर कांग्रेस को देंगे बड़ा झटका

ग्वालियर. कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार अपने गढ़ ग्वालियर आ रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया आज तीन दिनों के दौरे पर ग्वालियर आ रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी होंगे।

पहली बार एक साथ
ग्वालियर ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ है। भाजपा में शामिल होने के बाद वो पहली बार यहां आ रहे हैं, ऐसे में भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि भाजपा एकजुट है इसलिए सिंधिया के दौरे को सफल बनाने के लिए ग्वालियर में सीएम शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के बड़े नेता भी शामिल होंगे।

भाजपा में शामिल होंगे कार्यकर्ता
बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस दौरे में कांग्रेस के करीब 10 हजार कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता लेंगे। हालांकि पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा किया जा रहा दावा गलत हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल नहीं होंगे। भाजपा ने इसे महा सदस्यता अभियान नाम दिया है।

सिंधिया का गढ़ है ग्वालियर
ग्वालियर-चंबल ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ है। कांग्रेस छोड़ने वाले उनके ज्यादातर समर्थक इसी क्षेत्र से आते हैं। सिंधिया के इस दौरे की खासियत यह भी है कि कभी उनके कट्टर विरोधी रहे बीजेपी के उपाध्यक्ष प्रभात भी उनके साथ इस बार ग्वालियर में होंगे।

ज्योतिरादित्य का शक्ति प्रदर्शन
22 अगस्त से भारतीय जनता पार्टी सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल संभाग में बड़ा सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। भाजपा का दावा है कि 22 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे। बीजेपी इस सदस्यता अभियान को एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन बनाने में जुटी है। भाजपा ज्वाइन करने के बाद सिंधिया पहली बार यहां आ रहे हैं। यही वजह है कि इस दौरान खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहेंगे। बीजेपी इसे ज्योतिरादित्य सिंधिया का शक्ति प्रदर्शन बताना चाहती है।