
Jyotiraditya Scindia : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद नए मंत्रिमंडल के गठन के साथ एमपी को दो बड़े नेताओं को बड़े मंत्रालय दिए गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को पीएम मोदी की कैबिनेट में संचार मंत्रालय एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है, तो वहीं शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री के साथ पंचायती राज और ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इधर, ज्योतिरादित्य सिंधिया के महाआर्यमन सिंधिया ने पिता के मंत्री बनने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि हमें मौका देने के लिए जनता का धन्यवाद करना चाहूंगा। हम विकास और बदलाव लाने की दिशा में काम करेंगे। हम एक बार फिर जनता के बीच आकर गुना और मध्यप्रदेश में विकास करने के लिए उत्साहित हैं।
महाआर्यमन की राजनीति में एंट्री को लेकर कयास इसलिए भी लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। वहीं जब ज्योतिरादित्य सिंधिया राजनीति में अपनी एंट्री ले रहे थे। तब माधव राव सिंधिया भी पूरे परिवार के साथ उस वक्त की पीएम इंदिरा गांधी से मुलाकात करने जाते थे।
महाआर्यमन सिंधिया की जब से पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात और क्रिकेट संघ में एंट्री हुई है। तब से ही राजनीतिक पंडितों ने कयास लगाने शुरु कर दिए है कि वह पॉलिटिक्स में एंट्री लेने के कयास लगाए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में महाआर्यन ने पिता को जीताने के लिए कड़ी मेहनत करके ग्राउंड लेवल पर पहुंचे थे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया की राज्यसभा सीट खाली होने के बाद इस लिस्ट में केपी यादव और सुरेश पचौरी का नाम तेजी से चल रहा है। इधर, महाआर्यमन सिंधिया के लिए भी अटकलें तेज हैं।
Updated on:
11 Jun 2024 11:22 am
Published on:
11 Jun 2024 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
