
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ते ही समर्थकों में बगावत, चंबल में सामूहिक इस्तीफे
ग्वालियर। प्रदेश में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके कांग्रेस छोड़ते ही उनके समर्थकों की ओर से इस्तीफे की बाढ़ सी लग गई। ग्वालियर चंबल संभाग से सिंधिया के लगभग सभी विधायकों सहित कई दिग्गज नेताओं ने एक साथ अपना इस्तीफा दे दिया है। जिससे कांग्रेस पार्टी में खलबली मच गई है। इतना ही नहीं उनके समर्थक भी बगावत पर उतर आए हैं और हर किसी के मुंह से केवल एक ही शब्द निकल रहा है हम तो अब महाराज के साथ है। महाराज जहां होंगे वहीं हम होंगे।
सामूहिक रूप से दिए इस्तीफा
ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफा देते ही बड़े पैमाने पर सिंधिया समर्थकों ने अपने पदों से इस्तीफे देने शुरू कर दिए थे। अब तक सिर्फ विधायक और मंत्री ही नहीं, पार्टी के जिला अध्यक्ष और महासचिव से लेकर अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के इस्तीफे भी सामने आ चुके हैं। भिण्ड में करीब 500 और ग्वालियर में 100 सिंधिया समर्थकों ने सामूहिक रूप से अपने अपने इस्तीफे दिए।
एक साथ दिया इस्तीफा
ग्वालियर में प्रवीण अग्रवाल ने भी कांग्रेस मप्र उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और ग्वालियर व्यापार मेला प्रधिकरण के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। एक साथ ही कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन सिंह राठौर सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लिखा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरे नेता हैं और मैं उनके साथ हूं। यह इस्तीफा लिखित में मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी को भेज रहा हूं।
रमेश दुबे सहित कई पदाधिकारियों ने कांग्रेस छोड़ी
भिण्ड में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं भिण्ड विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ रमेश दुबे ने अपने सभी साथियों सहित ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।। डॉ रमेश दुबे ने इस संबंध में बताया है कि सिंधिया जी के साथ कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा और प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार की जा रही उपेक्षा से व्यथित होकर कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है हम सभी लोग सिंधिया जी के पूरी तरह हर साथ हैं और आज हम भी उनके समर्थन में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।। डॉ रमेश दुबे के साथ ब्लॉक कांग्रेस भिण्ड ग्रामीण के अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह कुशवाह,ब्लॉक कांग्रेस भिण्ड शहर अध्यक्ष सन्तोष शर्मा ,जिला कांग्रेस महांमत्री अनुराग मिश्रा ,जिला कांग्रेस महामंत्री रामदास सोनी एडवोकेट सहित कांग्रेस के 500 सिंधिया समर्थक कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
100 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
सिंधिया के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश मावई व प्रवक्ता राजेन्द्र यादव ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है मावई ने कहा सिंधिया को आगे कर चुनाव लड़ा कांग्रेस ने फिर भी सरकार बनने पर सीएम कमलनाथ को बनाया। पीसीसी अध्यक्ष पद पर भी उनकी उपेक्षा की। इसके साथ ही करीब 100 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजराज सिंह ने दिया इस्तीफा
श्योपुर जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक ब्रजराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। चौहान ने अपने कुछ समर्थकों के साथ अपना इस्तीफा प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया है। चौहान ने कहा कि हम शुरू से महाराज (सिंधिया) के साथ हैं और रहेंगे। अब जहां महाराजा जाएंगे हम भी उनके साथ जाएंगे।उल्लेखनीय है कि बृजराज सिंह चौहान पहले भी कई बार कमलनाथ सरकार में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओ की उपेक्षा किये जाने का आरोप लगा चुके हैं।
शिवपुरी में इस्तीफा देने वालों की सूची
शिवपुरी में प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरवीर सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश जैन अमोल, विजय शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांत लड़ा सहित अन्य ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।
1बैजनाथ सिंह यादव अध्यक्ष जिला कांग्रेस शिवपुरी
2- सुरेश राठखेड़ा विधायक पोहरी
3- जसवंत जाटव विधायक करैरा
4-गणेश गौतम पूर्व विधायक शिवपुरी
5- राकेश गुप्ता कार्यवाहक अध्यक्ष
6- रविन्द्र शिवहरे अध्यक्ष नगर परिषद कोलारस
7- भूपेन्द्र यादव उपाध्यक्ष नगर परिषद बदरवास
8- भरत सिंह चौहान अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कोलारस
9- धर्मेन्द्र रावत अध्यक्ष ग्रामीण कोलारस
10- योगेन्द्र यादव अध्यक्ष बदरवास
11- रामकुमार दांगी अध्यक्ष जिला कांग्रेस आई टी और सोशल मीडिया सेल शिवपुरी
12- महेश श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष जिला सेवादल
13- धनंजय शर्मा सेवादल अध्यक्ष शिवपुरी
14- शैलेंद्र टेडिया अध्यक्ष शहर शिवपुरी
15- सिद्धार्थ लढा शहर अध्यक्ष
16- भरत रावत ग्रामीण अध्यक्ष कांग्रेस
17-पारम रावत जनपद अध्यक्ष शिवपुरी
18-रामवीर सिंह यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बदरवास
19-श्रीमती कमला बैजनाथ सिंह यादव कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से
20- लालू चौहान उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कोलारस
21-हरीओम रघुवंशी लुकवासा
22- हरवीर सिंह रघुवंशी प्रदेश महासचिव कांग्रेस
23-विजय शर्मा प्रदेश सचिव कांग्रेस
24- कपिल भार्गव प्रदेश सचिव आई टी सेल
25 - बृजेंद्र सिंह पडरया पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस
26- अमन लोधी मंडल अध्यक्ष
27- बलवीर निवौरिया मंडल अध्यक्ष
28- महेन्द्र सिंह यादव पूर्व विधायक कोलारस
29- पल्लन जैन पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद कोलारस
30- पुरुषोत्तम रावत प्रदेश सचिव कांग्रेस किसान
31- हरीश अग्रवाल बल्ली ठेकेदार प्रदेश सचिव कांग्रेस किसान
32- अवदेश वेडिया पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस
33- विपिन शर्मा रन्नौद ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष
34- रघुराज सिंह धाकड प्रदेश सचिव कांग्रेस किसान
35- अजय गुप्ता शिवपुरी
36- अजय गुप्ता शिवपुरी
37- वीनस गोयल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष करैरा
38- रुद्राक्ष गोड प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस
39- बृजेश गोयल ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस आईटी सेल शिवपुरी
40- दीपक भार्गव ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस आईटी सेल कोलारस ग्रामीण
41 _अवधेश सिंह पूर्व ब्लाक अध्यक्ष
42_सुरेश सिंह बेड़िया किसान कांग्रेस
43 _प्रदीप शर्मा पूर्व पार्षद
44 _राजेंद्र शर्मा पिंकी पूर्व पार्षद
45 _शंकर खटीक पूर्व पार्षद
Published on:
11 Mar 2020 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
