27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किरण आनंद 5 हजार से अधिक महिलाओं को सिखाए सेल्फ डिफेंस के गुर

kiran anand gwalior taught self defence technique to 5000 women : वर्तमान समय में हर ओर महिला सशक्तिकरण की बात की जा रही है और उनकी सुरक्षा का मुद्दा बन चुका है। महिलाएं खुद अपनी सुरक्षा करें इसका बीड़ा उठाया है किरण आनंद ने...    

2 min read
Google source verification
kiran anand gwalior taught self defense technique to 5000 women

kiran anand gwalior taught self defense technique to 5000 women

ग्वालियर .

विनय नगर निवासी किरण आनंद महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाक आत्म निर्भर बनाना चाहती हैं। कुछ समय पूर्व दिल्ली में हुए निर्भया कांड से प्रेरित होकर किरण ने महिलाओं और युवतियों को कराते में ट्रेंड करने की शुरूआत की। अभी तक वे अलग-अलग जगहों पर सेमिनार, वर्कशॉप, फिजिकल ट्रेनिंग के जरिए 5 हजार से महिला एवं युवतियों को प्रशिक्षित कर चुकी हैं। किरण कराते में ब्लैक बेल्ट सेकंड डॉन रह चुकी हैं। वे डेनमार्क में 2000 में सिल्वर और नेपाल में 2001 में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई नेशनल अवार्ड जीते हैं और वे पांच बार लगातार स्टेट चैंपियन रह चुकी हैं। किरण का कहना है कि मैं महिलाओं को आत्म रक्षा के मामले में पूरी तरह से सक्षम बनाना चाहती हूं। उनका मानना है कि पुलिस विभाग में काम करने वाली महिलाओं को भी इसी तरह से कराते सिखाया जाना चाहिए जिससे महिला सशक्तिकरण को और बढ़ावा मिलेगा।









प्रज्ञा जैन खेल - चेस

एग्जाम टाइम में भी नहीं छोड़ती खेलना
शतरंज (चेस) का खेल हर किसी के लिए सहज नहीं होता है, लेकिन सिटी सेंटर निवासी प्रज्ञा जैन छोटी सी उम्र में ही इस दिमागी खेल में अपना नाम रोशन कर रही हैं। चेस के शह-मात के खेल का जूनून उन पर इस कदर छाया हुआ है कि प्रज्ञा एग्जाम टाइम में भी इसे खेले बिना नहीं रहती हैं।

ये हैं उपलब्धियां

चेस खेलने से मिलती है शांति
प्रज्ञा बताती हैं कि चेस खेलने से उन्हें शांति मिलती है। तीसरी कक्षा से चेस खेल रहीं प्रज्ञा अभी 8वीं क्लास में पढ़ रही हैं और इंडियन फोरेन सर्विसेज में जाना चाहती हैं।

प्रज्ञा जैन...