मुरैना चूंकि ब्रज चौरासी की परिधि में आता है इसलिए जन्माष्टमी त्यौहार तीन सितंबर को मनाया जाएगा। सभी को ब्रज करना चाहिए। इस दिन ब्रज करना अत्यंत फलदायी, पापनाशक, मोक्षकारक, सभी अभीष्ट की पूर्ति करने वाला माना गया है। कलियुग में इस ब्रज से समस्त प्रकार का ऐश्वर्य, वैभव, सुख, शांति, समृद्धि प्राप्त कर परमधाम पहुंचकर सदगति प्राप्त कर सकते हैं। वहीं तिथि, नक्षत्र तथा अर्ध निशि दो सितंबर को प्राप्त होने से कुछ लोग दो सितंबर को जन्मोत्सव मनाएंगे।