2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 लाख की एफडी के लालच में सौतेली मां ने की बेटे की हत्या

चूहा मार जहर खिलाकर बेटे को मारने वाली सौतेली मां को उम्रकैद...

2 min read
Google source verification
gwalior.jpg

ग्वालियर. बेटे को जहर देकर हत्या करने वाली सौतेली मां को ग्वालियर जिला कोर्ट ने आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी सौतेली मां पर एक हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। हत्या की वजह एक 8 लाख रुपए की एफडी थी जो पिता ने बेटे के नाम की थी और इसी एफडी के लालच में सौतेली मां ने मासूम बेटे को जहर देकर मार डाला था। मासूम बेटे ने मरने से पहले मां के द्वारा चाय पिलाने की बात कही थी।


बेटे के नाम थी 8 लाख की एफडी
जानकारी के मुताबिक राजू परिहार नाम के व्यक्ति ने तीन शादियां की थीं। उसकी दूसरी पत्नी सीमा से एक लड़का था, जिसका नाम नितिन था। सीमा की मौत सड़क दुघर्टना में हुई थी। एक्सीडेंट क्लेम में 12 लाख रुपए का भुगतान किया गया था। पिता ने आठ लाख रुपए की एफडी नितिन के नाम कर दी थी। इसके बाद राजू ने करगवां की आराधना उर्फ जूली से तीसरी शादी की थी। आराधना की पहले से दो बेटियां थी और वो नितिन को पसंद नहीं करती थी और हमेशा उसके साथ मारपीट करती थी।

यह भी पढ़ें- महिला पुलिस आरक्षक की आपबीती, देवर से खुद की इज्जत बचाई तो बढ़े सास-ससुर के सितम

चाय में चूहा मार जहर मिलाकर पिलाया था
अतिरिक्त लोक अभियोजक आरपी पालीवाल ने बताया कि 22 सितंबर 2021 को आराधना ने पति राजू से कहा वह बड़ी बेटी अस्सू को करगवां छोड़ आए। वह नितिन को अकेला छोड़कर करगवां चला गया। वह लौटकर आया तो नितिन ने उसे बताया कि मम्मी ने उसे चाय पिलाई थी तब से उसे घबराहट हो रही है। इसके बाद वह बाहर खेलने के लिए चला गया। फिर नितिन घर आया और सो गया। रात को करीब 2.30 बजे नितिन ने पिता को जगाया और बताया कि उसे उल्टी आ रही है और पेट दर्द हो रहा है। जब उसका दर्द काफी बढ़ गया तो वह उसको बिड़ला अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर में जहर फैल गया है इसे कमलाराजा अस्पताल लेकर जाओ। जब वह कमलाराजा अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके सौतेली मां के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। जांच में यह बात सामने आई कि आराधना ने नितिन की चाय में चूहामार दवाई को मिलाकर पिलाया था।

देखें वीडियो- पुलिस की अमानवीयता का वीडियो

Story Loader