शिवम व राधा ने भी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उनकी ओर से तर्क दिया गया कि दोनों विवाह कर चुके हैं, लेकिन राधा के घरवाले शादी के खिलाफ हैं। पुलिस थाना थाटीपुर में आवेदन दिया, लेकिन पुलिस मदद नहीं कर रही है। कोर्ट ने इन्हें सुरक्षा देने का आदेश दिया है।