
ग्वालियर/ मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में अयोध्या पर फैसले को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किया है। लेकिन एक बेखौफ बंदूकधारी ने पुलिस के दावों की धज्जियां उड़ा दी। छिपकर नहीं डंके की चोट पर बीच सड़क पर इस बंदूकधारी ने घटना को अंजाम दिया है। यकीन करना मुश्किल है क्योंकि मध्यप्रदेश पुलिस तो चप्पे-चप्पे पर अयोध्या को लेकर अपने जवानों की तैनाती की बात कर रहा है।
सीसीटीवी वीडियो को देख यकीन हो जाएगा। कैसे एक ग्वालियर जैसे महत्वपूर्ण शहर में दिनदहाड़े खिलौने की तरह एख बंदूकधारी सरेआम सड़क पर एक युवक को गोलियों से उड़ा देता है। बेखौफ होकर वहां से आगे बढ़ जाता है। न तो उसे कानून का डर, न पुलिस का खौफ और न ही वहां मौजूद लोगों का भय है। वह तो युवक को गोली मार वहां से सीना चौड़ा कर आराम से बढ़ जाता है।
तड़प कर मर गया युवक
मृतक युवक का नाम सब्बीर बताया जा रहा है। वह बाइक से बंदूकधारी शख्स के सामने से गुजर रहा था, तभी वह पेट में सटाकर गोली मार दिया। गोली लगने के बाद युवक कुछ दूरी पर लगे कार से जाकर टकारा गया। टकराने के बाद वह वहीं पर गिर जाता है। गोली मारने वाला शख्स आगे बढ़ जाता है। युवक ने तड़प-तड़पकर वहीं दम तोड़ दिया। मगर किसी ने उसने अस्पताल पहुंचाने तक की जहमत नहीं उठाई और न ही गोली मारने वाले शख्स को पकड़ने की कोशिश की।
यह घटना ग्वालियर शहर के दानाओली इलाके की है। युवक को आरोपी ने गोली क्यों मारा इसकी जानाकारी तो नहीं है। लेकिन जिले की कानून-व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। आखिर पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद आरोपी ने कैसे बेखौफ होकर इस वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी वीडियो जो सामने आया है, उसे देखकर तो यहीं लग रहा है कि उसे किसी का डर नहीं था।
मच गई भगदड़
सीसीटीवी वीडियो को जब आप गौर से देखेंगे तो बंदूक लिए हुए आरोपी शख्स दो कम उम्र के लड़कों के साथ सड़क के मोड़ पहुंचता है। थोड़ी देर वहां रुकता है, फिर बैक होता है। वह जैसे ही बैक होता है तभी बाइक से आ रहे सब्बीर पर उसकी नजर पड़ती है। वह बाइक सवार की तरफ बढ़ता है और गोली चला देता है। गोली लगने के बाद कुछ दूर आगे युवक गिर जाता है। गोली मारने वाला बंधूकधारी आगे बढ़ जाता है। लेकिन इलाके में घटना के वक्त भगदड़ मच गई।
Published on:
11 Nov 2019 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
