2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्रॉक बदलने को लेकर दुकानदार और महिला ग्राहक में झगड़ा, देखें वीडियो

बीच रोड पर महिला और कपड़ा दुकानदार के बीच हुई मारपीट, करीब तीन घंटे तक थाने में हंगामा करने के बाद दोनों पक्ष बिना शिकायत किए वापस लौटे।

less than 1 minute read
Google source verification
gwalior.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में फ्रॉक बदलने की बात को लेकर एक कपड़ा कारोबारी और महिला ग्राहक के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। महिला ग्राहक और दुकानदार के बीच बीच रोड पर ही मारपीट शुरु हो गई जिसका वीडियो अब सामने आया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट में दुकानदार के सिर पर चोट आई है और उसका सिर फूट गया है।

फ्रॉक बदलने को लेकर झगड़ा
घटना शहर के सुभाष मार्केट की है जहां गुरुवार को रेडीमेड कपड़ा कारोबारी और महिला ग्राहक के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में महिला ने फ्रॉक दुकान में फेंकी और जबरिया दूसरी फ्रॉक उठाकर चल दी। कारोबारी ने उसे पकड़ा तो दोनों में मारपीट हो गई। इसमें व्यापारी का सिर फूट गया। उसके बाद व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए।

देखें वीडियो-

बिना शिकायत किए वापस लौटे दोनों पक्ष
मारपीट की इस घटना के बाद महिला और दुकानदार दोनों ही पक्ष थाने पहुंच गए। महिला और उनके परिजन का कहना था व्यापारी ने उनके साथ बीच बाजार अभद्रता की है, उन पर एफआइआर होना चाहिए। वहीं व्यापारी मारपीट और दुकान से जबरिया सामान उठाने का केस दर्ज कराना चाहते थे। तीन घंटे जिद में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। थाने में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे, फिर पुलिस ने तय किया दोनों पक्ष पर केस दर्ज होगा, तब दोनों पक्ष नरम हो गए और राजीनामा कर लिया।

देखें वीडियो-

Story Loader