
Weather update : मौसम में लगातार गिर रहे तापमान के कारण शहर के लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। लोगों ने सुबह देर से उठना शुरू कर दिया है। दोपहर में सूरज बादलों में छिप गया, जिससे सिहरन बढ़ गई। ठंड के कारण सरकारी ऑफिसों में हीटर भी चालू हो गए हैं। ठंड के कारण शाम को सड$कों पर लोगों की संख्या भी कम हो गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस (डिसे) कम रहा। इस कारण सुबह ठंड चुभ रही थी।
सुबह साढ़े आठ बजे तक ठंड ने लोगों को कंपाया। साथ ही सर्द हवा ने सिहरन और बढ़ा दी। सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज हुई तो बादल छा गए, जिसकी वजह से दिन में तापमान ज्यादा नहीं बढ़ सका। कोल्ड डे अहसास रहा। बीते दिनों की तुलना में दिन में भी ज्यादा ठंड रही। गत दिवस की तुलना में अधिकतम तापमान में 1.2 डिसे की गिरावट आई, जो सामान्य से 4.2 डिसे कम रहा। न्यूनतम तापमान 1.5 डिसे की गिरावट दर्ज हुई।
इस कारण छाए बादल
- जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। अरब सागर में चक्रवातीय घेरा बना है, जिससे हल्की नमी आ रही है। इस कारण बादल छाए हैं। हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
- 22 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इस वजह से बादल छाएंगे। इससे ठंड से राहत मिलेगी।
ठंड के कारण यह आए बदलाव
- ठंड के कारण दिन में गर्म पेय की खपत बढ़ गई है। चाय की दुकानों पर भीड़ दिखने लगी है।
- गजक सहित अन्य गर्म खाद्य सामग्री की भी बिक्री होने लगी है।
- सुबह देर से उठना शुरू हो गया है। वॉक पर आने वाले बुजुर्गों की भी संख्या कम हो गई है। वॉक के लिए अब घर से देर से निकल रहे हैं।
- सूर्य अस्त के बाद लोगों घर से निकलना भी कम कर दिया है। रात नौ बजे के बाद लोगों की संख्या काफी कम होने लगी है।
इन मानकों पर घोषित होती है शीतलहर
- शीतलहर- न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिसे नीचे दर्ज हो या फिर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर आ जाए। शीतलहर मानी जाती है।
- तीव्र शीतलहर- न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पर आ जाए या फिर सामान्य से तापमान 6.5 डिसे नीचे चला जाए।
- कोल्ड डे- अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिसे 6.4 डिसे दर्ज हो।
- सीवियर कोल्ड डे- अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिसे नीचे दर्ज हो जाए।
- बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिसे नीचे दर्ज नहीं हुआ। इस कारण कोल्ड घोषित नहीं घोषित नहीं हो सका, लेकिन अहसास रहा।
Updated on:
21 Dec 2023 08:43 am
Published on:
21 Dec 2023 08:39 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
