26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 लाख की लागत से बनाया, पांच बार जायजा फिर भी बदहाल हॉकर जोन

रामदास घाटी पर 20 लाख की लागत से बनाए गए हॉकर जोन में बाजार शुरू होने का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। जोन को बनाते समय तय हुआ था इसमें 100 हाथ ठेले वालों को दुकानें दी....

2 min read
Google source verification
gwalior hawker zone

20 लाख की लागत से बनाया, पांच बार जायजा फिर भी बदहाल हॉकर जोन

ग्वालियर. रामदास घाटी पर 20 लाख की लागत से बनाए गए हॉकर जोन में बाजार शुरू होने का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। जोन को बनाते समय तय हुआ था इसमें 100 हाथ ठेले वालों को दुकानें दी जाएंगी, लेकिन प्लान सिर्फ कागजों तक सीमित है। यहां बाजार चालू कराने की योजनाएं कई बार बन चुकी हैं। हॉकर जोन के पास रहनेे वाले कहते हैं। जब से जोन बना है। कम से कम 5 बार नगरनिगम के अधिकारी आकर यहां ताका झांकी कर चुके हैं। हर बार जोन की सफाई होती है। यहां जमा मिट्टी के ढेर को उठाकर बाजू की खदान में पटका जाता है। इसमें जोन को बनाने से ज्यादा पैसा तो खर्च हो ही चुका होगा, लेकिन बाजार चालू नहीं हुआ। बुधवार को फिर निगम के अधिकारी आए थे। हॉकर जोन की लाइट का कनेक्शन चालू कर गए।

यह है हालात
- हॉकर जोन लावारिस हालत में इसलिए आवारागर्दी करने वालों का ठिकाना। दिन में जुआ खेलने वालों की जमात लगती है। रात में नशेडियों का अड्डा।
- लक्ष्मण तलैया घाटी से हॉकर जोन आने की मेनरोड पर अतिक्रमण की वजह से रास्ता सकरा हो चुका है। सिर्फ रामदास घाटी से आने का रास्ता है जिससे चार पहिया वाहन हॉकर जोन तक आ सकते हैं।
- हॉकर जोन के सामने सुलभ शौचालय है, लेकिन उसमें भी नल कनेक्शन नहीं है।
- रामदास घाटी पर हॉकर जोन का संकेतक लगा है, लेकिन जंग लगने से उस पर लिखा हॉकर जोन मिट चुका है।


शहर में हॉकर्स जोन
1. नेहरू पार्क के पास कंपू क्रं. 01
2. नेहरू पार्क के पास कंपू क्रं.02
3. एसएएफ पेट्रोल पम्प के पास (महिला हॉकर्स जोन)
4. गोलपहाडिय़ा नेहरू पेट्रोल पम्प के आगे
5. पिन्टू पार्क तिराहा
6. लक्ष्मण तलैया के नीचे रामदास घाटी
7. इंटक मैदान हजीरा
8. मछली मंडी के पास गरम सड़क
9. ङ्क्षसहपुर रोड घासमंडी

यह है हालात
हॉकर जोन में करीब 48 दुकानें लगाने लायक टीन शेड डाला गया है, लेकिन कई दुकानों के एक एक खंभे गायब हैं। तीन खंभो पर ही उनकी छत टिकी है। जोन में 100 दुकानों को चालू करने का प्लान है, लेकिन यहां पानी का इंतजाम नहीं हैं। जोन के पास पानी की बड़ी टंकी जरूर रखी हैं उसमें नल कनेक्शन आज तक नहीं जोड़ा गया है। अब 100 दुकानें लगेंगी तो पानी की जरूरत भी पड़ेगी। मूलभूत सुविधाओं के इंतजाम नहीं होंगे तो यहां दुकान लगाने वालों और ग्राहकों को असुविधा होगी।


शहर में हॉकर्स जोन ठेलों कीसंख्या
1. नेहरू पार्क के पास कंपू क्रंमाक 01 160
2. नेहरू पार्क के पास कंपू क्रंमाक 02 120
3. एसएएफ पेट्रोल पम्प के पास (महिला हॉकर्स जोन) 90
4. गोलपहाडिय़ा नेहरू पेट्रोल पम्प के आगे 102
5. पिन्टू पार्क तिराहा 145
6. लक्ष्मण तलैया के नीचे रामदास घाटी 100
7. इंटक मैदान हजीरा 100
8. मछली मंडी के पास गरम सड़क 125
9. ङ्क्षसहपुर रोड घासमंडी 25