
Madhya Pradesh
ग्वालियर। फटाफट क्रिकेट आईपीएल 2018 में दो साल बाद राजस्थान रॉयल्स की वापसी हो रही है और नीलामी में उन्होंने कुल मिलाकर 22 खिलाडिय़ों को खरीदा। इसके अलावा राजस्थान की टीम ने नीलामी से पहले स्टीव स्मिथ को रिटेन किया था। इस साल की नीलामी के दो सबसे महंगे खिलाडिय़ों - बेन स्टोक्स (12.5 करोड़) और जयदेव उनादकट (11.5 करोड़) को रॉयल्स ने ही खरीदा। साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी में राईट टू मैच का प्रयोग करते हुए अजिंक्य रहाणे (4 करोड़) और धवल कुलकर्णी (75 लाख) को फिर से अपनी टीम में शामिल किया। भारतीय खिलाडिय़ों में संजू सैमसन (8 करोड़) और विदेशी खिलाडिय़ों में जोफ्रा आर्चर को भी 7.2 करोड़ में खरीदा गया। अनकैप्ड खिलाडिय़ों में कृष्णप्पा गौतम (6.2 करोड़) ने चौंकाया।
वहीं आईपीएल के 11 वें संस्करण के लिए बेंगलुरु में आयोजित ऑक्शन में शहर के खिलाड़ी अंकित शर्मा को भी खरीदा गया है। अंकित को राजस्थान रॉयल्स ने २० लाख रुपए में खरीदा है। बेंंगलुरु में २६ व २७ जनवरी को आयोजित आईपीएल ऑक्शन के लिए शहर के दो खिलाड़ी सौरभ धालीवाल और अंकित शर्मा को शामिल किया गया था। अंकित शर्मा को राजस्थान रॉयल्स ने ऑल राउंडर खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया है। अंकित का यह दूसरा मौका है जब वह आईपीएल के लिए खेलेंगे। वहीं सौरभ को किसी भी टीम ने ऑक्शन में बोली नहीं लगाई।
अंकित लेफ्ट आर्म स्पिनर हंैं और बल्लेबाजी भी करते हैं। गत वर्ष उन्हें पुणे वॉरियर्स ने १० लाख रुपए में खरीदा था। इस बार उन्होंने राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस टीम के लिए ट्रायल दिया था। जिसमें सें राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी में कुल मिलाकर 78.35 करोड़ रूपये खर्च किये, जिसमें रिटेन किये गये खिलाडिय़ों को दी गई रकम भी शामिल है। रॉयल्स ने 23 में 8 विदेशी खिलाडिय़ों को अपनी टीम में शामिल किया है।
Published on:
29 Jan 2018, 10:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.