बम-बम भोले सेवादल की ओर से रविवार को तिघरा रोड स्थित चकलेश्वर महादेव मंदिर पर सामूहिक जलाभिषेक किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ हुए जलाभिषेक कार्यक्रम में अमरनाथ यात्रा पर गए करीब 200 शिव भक्तों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चकलेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक कार्यक्रम के बाद प्रसादी का आयोजन भी किया गया। यहां बता दें कि बम-बम सेवा दल के शिव भक्तों के दल ने 1 से 10 जुलाई के बीच अमरनाथ, माता वैष्णोदेवी, शिवखेड़ी और खीर भवानी के दर्शन किए थे। इस मौके पर बम-बम भोले सेवा दल के संयोजक डॉ.संजय पांडे, भानूप्रताप, सत्येन्द्र शर्मा, मनोज गुरवानी, मोहन झा, सुशील जैन, राजीव खानविलकर, देवेन्द्र गुर्जर आदि मौजूद थे।