23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Tips: ग्वालियर का वास्तु सुधारने आ रहीं अष्टमहालक्ष्मी, शहर का वास्तु सुधारने प्राण प्रतिष्ठा आज पढ़ें ये रोचक खबर

Maha Ashtlaxmi Temple to Improve Vastu of Gwalior: मध्य प्रदेश के शहर ग्वालियर को लेकर ज्योतिषाचार्यों और व्यापारियों की चिंता आज से खत्म हो जाएगी..., क्योंकि यहां महालक्ष्मी अपनी सात बहनों के साथ आ रही हैं...शहर का वास्तु सुधारने जरूर मामला जान ने के लिए पढ़ेें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
mahalakshmi_temple_gwalior_improved_vastu_of_the_city_maha_ashtlakshmi_pran_pratishtha_today.jpg

Maha Ashtlaxmi Temple to Improve Vastu of Gwalior: जौरासी हनुमान मंदिर के पीछे बने अष्ट महालक्ष्मी मंदिर में शुक्रवार से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को मूर्ति स्पन, व नगर भ्रमण कराया गया। सुबह से हवन पूजन का आयोजन हुआ। 6 मार्च को विधिविधान के साथ अष्ट महालक्ष्मी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 7 मार्च को लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम डॉ.मोहन यादव मौजूद रहेंगे।

मंगलवार को दोपहर 3 बजे से धूमधाम के साथ अष्ट महालक्ष्मी मूर्तियों का नगर भ्रमण कराया गया, और सभी मंदिरों के दर्शन कराए। जौरासी मंदिर से आठ वाहनों में अष्ट महालक्ष्मी की मूर्ति विराजमान करा कर भ्रमण कराया गया।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश चतुर्वेदी, सचिव प्रेमसिंह भदौरिया व व्यवस्थापक गुलाबसिंह भदौरिया ने बताया कि 6 मार्च को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू हो गया है। मंडप पूजन, प्राण प्रतिष्ठा और पूर्णाहूति एवं प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।

आईजी, व एडिशनल एसपी ने 7 मार्च को मुख्यमंत्री के आने को लेकर मंदिर स्थल का निरीक्षण किया। मंदिर कमेटी से चर्चा की। गई। वीरेन्द्र जैन ने बताया कि अधिकारियों के साथ कमेटी की बैठक हुई। जिसमें वीआईपी के बैठने को लेकर भी चर्चा की गई। आसपास के गांव के ग्रामीणों से प्रसादी वितरण को लेकर चर्चा की व जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही उन सदस्यों को बैज वितरित किया गया।

लोकार्पण में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी होंगे। विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे। अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। सुबह 11 बजे लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद भंडारा आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट के मुताबिक 1 लाख से ज्यादा लोग प्रसादी ग्रहण करेंगे।

दरअसल शहर के जौरासी पर अष्ट महालक्ष्मी का मंदिर का शहर से 12 किमी दूर निर्माण किया गया है। 2019 में शुरू हुआ मंदिर का निर्माण कार्य 12 करोड़ रुपए की लागत से 2024 में संपन्न हुआ है।

मंदिर में स्थापित की जाने वाली महालक्ष्मी की प्रतिमा 6 फीट ऊंची होगी। शेष 10 प्रतिमाओं के आकार अलग-अलग होंगे। इनमें महालक्ष्मी की सात बहनों के साथ ही गणेश, सरस्वती की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। महालक्ष्मी की सात बहनों की प्रतिमा की ऊंचाई डेढ़-डेढ़ फीट की होगी। जबकि गणेश जी और सरस्वती की प्रतिमा की ऊंचाई 3-3 फीट होगी।

औद्योगिक नगरी कहलाने वाले ग्वालियर में कुछ साल से उद्योग धंधे लगातार बंद होते जा रहे थे। मामला जब ज्योतिषाचार्यों, धर्माचार्यों के पास पहुंचा तो विचार-विमर्श के बाद सामने आया कि शहर में बड़ा वास्तु दोष आया है, जिसने कारोबार ठप कर दिए हैं...और इस वास्तु दोष को दूर करने का एकमात्र उपाय था अष्ट महालक्ष्मी का आह्वान। ये अष्ट महालक्ष्मी स्वयं महालक्ष्मी और उनकी सात बहनें हैं, जो आज ग्वालियर शहर का वास्तु सुधारने प्रकट हो रही हैं।

ये भी पढ़ें :Bharat Jodo Nyay Yatra: राजस्थान में एंट्री से पहले राहुल गांधी का बड़ा हमला, लगाया भाजपा पर गंभीर आरोप


बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग