
BREAKING NEWS: पर्ची पर लिथा 'I LOVE U JAAN' फिर मॉल की तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग, मौत
ग्वालियर। शहर के डीडी मॉल में तीसरी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। युवक मुरैना का रहने वाला है। देखने वालों ने बताया कि मरने वाला रेलिंग के पास खड़ा था। किसी की नजर पडऩे के पहले ही उसने छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही ग्राउण्ड फ्लोर पर चीख मच गई।
दोपहर करीब 1.30 बजे डीडी (दीनदयाल शॉपिंग मॉल) में घूमने आए एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। युवक तीसरी मंजिल से ग्राउण्ड फ्लोर पर गिरा। फर्श पर गिरते ही उसके सिर से खूून निकलने लगा। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मरने वाली की पहचान शिवम वर्मा (30) निवासी मुरैना केशव कालौनी के रूप में हुई है। शिवम को खून से लथपथ देख मॉल सिक्योरिटी ने इंदरगंज थाने में घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि शिवम किसी महिला मित्र स े मिलने के लिए मॉल में आया हुआ था।
तीसरी मंजिल पर उन दोनों में बहस हो रही थी। जिसके बाद तैश में आकर शिवम ने छलांग लगा दी। युवक के पास से एक कागज का टुकड़ा मिला है जिस पर आई लव यु जान लिखा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही शिवम को जेएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के वक्त शिवम के साथ कौन था ? पुलिस मॉल के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, साथ ही पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवा रही है। घटना की जानकारी शिवम के परिवारवालों को दे दी गई है।
mp election result 2018: खाओ गंगाजल की कसम वोट हमीं को दोगे, जातियों के नाम पर बांटने की कोशिश जारी
Published on:
23 Nov 2018 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
