
ग्वालियर। भानजी की शादी में शामिल होने जा रहे लाइनमैन भरत यादव (55) इकहरा गांव (बिजौली) के पास हादसे के शिकार हो गए। सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें लाइनमैन की मौके पर मौत हो गई। बेटा कोमल भी लाइनमैन के पीछे बाइक से आ रहा था। पिता को लहूलुहान सड़क पर पड़ा देखकर उनके पास पहुंचा। लेकिन पिता दम तोड़ चुके थे। कोमल का कहना है टक्कर मारकर बाइक सवार भाग चुका था। मौके पर उसकी बाइक जरूर मिली। पुलिस को खबर देकर बुलाया। पुलिस ने शव को पीएम भेजकर वाहन चालक पर मामला दर्ज किया।
पुलिस के मुताबिक मौ निवासी भरत बिजली विभाग में लाइनमैन है। दुल्लपुर बिजली घर में पदस्थ थे। शनिवार शाम करीब 4.30 बजे बाइक से दुल्लपुर से मौ जा रहे थे। बेटा कोमल भी उनके पीछे बाइक से था। करीब एक घंटे बाद कोमल हादसे के शिकार हो गए। पुलिस का कहना है टक्कर मारने वाला बाइक सवार खेडी गांव निवासी बंटी गुर्जर है। हादसे में वह भी घायल हुआ है। उसे गोला का मंदिर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है।
हेलमेट होता तो बच जाती जान
पुलिस का कहना है भरत बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। उनकी मौत सिर में चोट लगने से हुई है। अगर वह हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी।
पचास से ज्यादा युवकों को ठगने वालों पर मामला दर्ज
ग्वालियर । आखिरकार शहर में करीब ५० बेरोजगार युवकों को नगर निगम में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले शहर के बंटी बबली पर फरियादी रवि गंगोत्री और जीतेंद्र जोरिया की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है उनमें रवी बाल्मिक और उसकी साथी संजना डोलानी का नाम शामिल है। लेकिन जब कई युवक जो ठगी के शिकार हो चुके थे सबने मिलकर दोनो को सबक सिखाने के लिए संर्घष शुरू किया। पहले यह युवक नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और ठगों द्वारा दिए गए नियुक्ति लेटर की जांच कराई जिसमें सभी लेटर फर्जी पाए गए। निगम अफसरों ने उक्त युवकों मामला दर्ज करवाने को कहा रविवार को थाना किलागेट में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
Published on:
04 Dec 2017 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
