22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहरा बना आफत ! 16 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट, घर से निकलने से पहले चेक करें लेटेस्ट अपडेट

-लगातार तीन महीने से दिल्ली के यात्री बढ़े-मुंबई की फ्लाइट कम होने से घटने लगे यात्री

2 min read
Google source verification
100.jpg

flights delayed

भोपाल/ग्वालियर । राजधानी में कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण कई ट्रेन और फ्लाइट देरी से चल रही है. सर्दी और कोहरे ने सफर करने वालों की परेशानी काफी बढ़ा दी है। अगर आप ट्रेन और फ्लाइट से यात्रा करना चाहते हैं तो घर से निकलने से पहले एक बार टाइमिंग चेक कर लें।

भोपाल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने के कारण लगाता फ्लाइट लेट होने का सिलसिला जारी है। भोपाल में कोहरे के कारण भोपाल राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट 1 से 2 घंटे डिले से चल रही है फ्लाइट है। यात्रियों को जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली से भोपाल आने वाली फ्लाइट एयर इंडिया 2 घंटे 5 मिनट लेट रही। वहीं दिल्ली से भोपाल आने वाली इंडिगो फ्लाइट 1 घंटे 5 मिनट लेट रही। कुल मिलाकर लगातार 16 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट चल रही है।

यात्रियों की संख्या बढ़ी

लगातार तीन महीने से दिल्ली का हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। हालात यह हो गए है कि दिल्ली की फ्लाइट 75 फीसदी से ज्यादा फुल रही। दिसंबर में स्पाइसजेट की फ्लाइट बंद होने से मुंबई के यात्री घटे है। मुंबई के लिए पिछले लगभग तीन वर्ष से स्पाइसजेट की फ्लाइट चल रही थी। लेकिन दिसंबर में स्पाइसजेट की फ्लाइटें बंद होने से यात्रियों की संख्या तेजी से कम हुई है। अभी ग्वालियर के लिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, इंदौर और बेंगलुरु की फ्लाइट चल रही है।

बाहर से आने वाले यात्री ज्यादा

-अक्टूबर आने वाले 10610 और जाने वाले यात्री 9274

-नवंबर आने वाले 10889 और जाने वाले यात्री 9841

-दिसंबर आने वाले 9483 और जाने वाले यात्री 10614

-28 नवंबर से शुरू हुई हैदराबाद फ्लाइट

28 अक्टूबर से शुरु होगी फ्लाइट

हैदराबाद की फ्लाइट 28 अक्टूबर से 27 नवंबर तक बंद रहने के बाद अब 28 नवंबर से यह फिर से शुरु हो गई है। यह फ्लाइट एयर बस 186 सीटर है। जिसमें काफी संख्या में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। वहीं आने वाले दिनों में भी इस फ्लाइट को अच्छे यात्री मिलने की संभावना बन रही है।