29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसी लड़की से शादी नहीं कर सकता जो, कुरान भी नहीं पड़ सकती, मौलवी ने तोडा रिश्ता, लड़की पक्ष ने लगाया दहेज़ का आरोप

दहेज़ में कार न मिलने से मौलवी ने तोडा रिश्ता,लड़की पक्ष के इस आरोप को मौलवी ने नकारा

2 min read
Google source verification
dowry.jpg

dowry

ग्वालियर। दहेज़ में कार न मिलने से मौलवी ने लड़की से रिश्ता तोड़ दिया। उसने हवाला दिया ये शादी झूठ के बुनियाद पर कराई जा रही थी। लड़की पड़ी लिखी नहीं है उसे कुरान शरीफ तक पड़ना नहीं आता। मैं ऐसी अनपढ़ लड़की से शादी कैसे कर सकता हूँ। जबकि लड़की पक्ष ने इन आरोपों को नकारते हुए रिश्ता तोड़ने की वजह दहेज़ को बताया है। उन्होंने कहा लड़के को दहेज़ में कार नहीं दे सके इस कारण उसने रिश्ता तोडा है। हमने शादी के लिए हाल बुकिंग से लेकर हलवाई तक की व्यवस्था कर दी है। अब रिश्ता तोड़ने से हमारा बहुत नुकसान होगा।

घटना अवाड़पुरा कम्पू की है। एसपी की जनसुनवाई में माँ और बेटी दोनों पहुंची। शादी 10 अक्टूबर को होनी थी। लेकिन अब मौलवी ने शादी से इंकार कर दिया है। लड़की की माँ ने पति की मौत के बाद तीन बच्चियों का पालन पोषण किया, और शादी के लिए भी रकम जुटाने में कई तरह की परेशानी उठानी पड़ी। लेकिन अब मौलवी शादी नहीं कर रहा। हालाँकि मौलवी दहेज़ की बात को सिरे से ख़ारिज कर रहा है। उसने कहा ऐसा कोई मामला है ही नहीं, लड़की अनपढ़ है और में ऐसी लड़की से शादी नहीं कर सकता बात बस इतनी सी है। लड़का मस्जिद में बच्चों को पढ़ाता है।


हम इन पर कार्रवाई करेंगे
मौलवी ने कहा हमपर जो बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं, मामला ख़त्म होने के बाद इसपर हम कार्यवाही करेंगे। उसने कहा हमने रिश्ता 10-11 तारीख को ही ख़त्म कर दिया था तब तक इन्होने कार्ड भी नहीं छपवाए थे। जैसे ही एसपी की जनसुनवाई में जाना हुआ तब इन्होने कार्ड भी छपवा लिए। निकाह ऐसे जोर जबरदस्ती से नहीं कराया जा सकता। उस लड़की पर न तो पड़ना लिखना ही आता और न ही कोई काम आता है। मै ऐसी लड़की से निकाह नहीं कर सकता।

कार्रवाई का दिया आश्वाशन
एडिशनल एसपी मृगाखी डेका के मुताबिक लड़की अपनी माँ के साथ शिकायत करने आयी थी। हमने सम्बंधित थाना प्रभारी को मामले की जाँच का आदेश दे दिया है। जाँच के बाद मामला यदि सही पाया जायेगा तो कार्रवाई की जाएगी।