16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देर रात कंबल ओढ़कर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, डॉक्टरों से कहा- मरीज के लिए अलाव जलाएं

ऊर्जा मंत्री ने सभी से कहा कि वह अपना-अपना काम करते रहें। वह अकेले ही महिला वार्ड में पहुंचे।

less than 1 minute read
Google source verification
देर रात कंबल ओढ़कर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, डॉक्टरों से कहा- मरीज के लिए अलाव जलाएं

देर रात कंबल ओढ़कर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, डॉक्टरों से कहा- मरीज के लिए अलाव जलाएं

ग्वालियर. प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इन दिनों औचक निरीक्षण कर रहे हैं। कभी अपने विभाग में तो कभी अस्पताल में। शनिवार रात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। मंत्री आधी रात को कंबल ओढ़कर ग्वालियर शहर के दो अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

ठंडी रात में कंबल ओढ़कर जब वह अस्पताल के अंदर पहुंचे तो डॉक्टर और अस्पताल स्टॉफ हैरान हो गया। मंत्री के आने की खबर सुनते ही हड़कंप मच गया। डॉक्टर और नर्स यहां वहां भागते हुए दिखे। बिरला नगर प्रसूति गृह और सिविल अस्पताल में कुछ कमियों पर ऊर्जा मंत्री ने नाराजगी जाहिर की इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए की जल्द ही उस कमी को दूर किया जाए। मंत्री ने ठंड में मरीजों के साथ आने वालों के लिए अलाव जलाने के लिए कहा है।

प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शनिवार-रविवार दरमियानी रात सड़क मार्ग से जयपुर से ग्वालियर लौटे हैं। रात को 3 बजे के लगभग वह शहर में दाखिल हुए, लेकिन घर न जाते हुए सीधे बिरला नगर प्रसूति गृह पहुंच गए। मंत्री के पहुंचते ही वहां डॉक्टर और प्रबंधन की भाग दौड़ शुरू हो गई। ऊर्जा मंत्री ने सभी से कहा कि वह अपना-अपना काम करते रहें। वह अकेले ही महिला वार्ड में पहुंचे।

यहां भर्ती महिलाओं से पूछा कि उन्हें सुबह नाश्ता, खाना और रात को खाने में क्या-क्या मिल रहा है। इस पर लोगों के जवाब से वह संतुष्ट नजर आए। हालांकि गंदगी देख नाराज हुए और डॉक्टरों को जल्द सफाई के दिशा निर्देश दिए हैं। बता दें कि मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने काम और कार्यशैली को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।