12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोहम्मद गौस के मकबरे पर सफाई करने को लेकर घमासान, गंदगी में बैठे बाबा मियां तानसेन और गौस

Mohammad gaus makbara gwalior case of cleaning : मकबरे के भीतर सफाई को लेकर उपजे विवाद के चलते यहां अंदर और बाहर सफाई बंद कर दी गई है। यहां बता दें कि मोहम्मद गौस के मकबरे के पास ही तानसेन का समाधि स्थल भी है

2 min read
Google source verification
Mohammad gaus makbara gwalior case of cleaning

Mohammad gaus makbara gwalior case of cleaning

ग्वालियर. हजीरा स्थित मोहम्मद गौस के मकबरे पर सफाई नहीं होने के कारण बड़ी मात्रा में कचरा इक_ा हो गया है। यहां पिछले पांच दिनों से कचरा पड़ा है और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) की ओर से यहां सफाई नहीं कराई गई है। मकबरे के भीतर सफाई को लेकर उपजे विवाद के चलते यहां अंदर और बाहर सफाई बंद कर दी गई है। यहां बता दें कि मोहम्मद गौस के मकबरे के पास ही तानसेन का समाधि स्थल भी है, ऐसे में रोजाना यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं और उन्हें कचरे और गंदगी से से रूबरू होना पड़ रहा है।

मकबरे पर सफाई नहीं की जा रही है
सफाईकर्मी अंदर मकबरे पर बाहर की झाड़ू से ही सफाई करना चाहते थे। हमने ऐसा करने से मना कर दिया। उसके बाद से मकबरे के बाहर भी सफाई नहीं हो रही है। यहां आने वाले सभी लोग परेशान हो रहे हैं।
सज्जन बाबा, खादिम, मोहम्मद गौस का मकबरा

मैं 3 दिन से बाहर था कल सफाई करवाएंगे
मैं तीन दिन से बाहर था। मकबरे के अंदर सफाई करना चाहते थे, लेकिन व्यवस्था देखने वालों ने ऐसा करने से मना कर दिया था। इसके लिए हमने कलेक्टर को भी कहा है। यदि बाहर भी सफाई नहीं हो रही है तो कल ही इसे करवाते हैं।
केएम सक्सेना, कंजरवेशन असिस्टेंट, एएएसआइ

घूमते रहते अवारा लोग
मोह्म्मद गौस के मकबरे के प्रांगण में नशेड़ी व फालतू लोग घूमते रहते हैं। हजीरा क्षेत्र में बड़े एरिया में मौहम्मद गौस का मकबरा स्थित हैं जहां हर साल तानसेन समाहोर का आयोजन होता है। हजारों की संख्या में यहां देश और विदेश से लोग घूमने आते हैं। यहां पर मियां तानसेन की मजार भी बनी हुई है। मौह्म्मद गौस के मकबरे की नक्कासी बहुत ही उम्दा है। जालीदार खिड़कियां, रंग बिरंगे कांच, गोल गुम्बद बना हुआ है। दूर से देखते ही आंखों को सुकून मिलने लगता है। ग्वालियर के किले से मौह्म्मद गौस के मकबरे का शानदार व्यू नजर आता है।