
चोरी की रकम शौक में उडाई, चुराए मोबाइल से गपशप ने पकडवाया
ग्वालियर। चोरी के मोबाइल से दोस्तों से गपशप ने चोर को हवालात पहुंचा दिया, उसे आभास नहीं था कि फोन की कालिंग पर निगरानी चल रही है। उसे जिन लोगों से बात की,उनके नाम नंबर काल डिटेल में आ गए। इससे पता चल गया कि फोन का इस्तेमाल कौन कर रहा है। पुलिस ने बताया मुरकटो की माता, जनकगंज म रहने वाली रेखा कुशवाह के घर में दो दिन पहले चोरी हुई थी। रात के वक्त चोर उनके घर में धुसकर पर्स चोरी कर ले गए। रेखा ने पुलिस को बताया पर्स में 15 हजार रू और दो मोबाइल फोन थे। पर्स में फोन रखकर चार्ज होने के लिए खूंटी पर टांग दिया था। चोर छत के रास्ते आए। पर्स उठाकर ले गए। सुबह चोरी का पता चला था। चोरों ने पर्स में रखे पैसे तो शौक में खर्च कर दिए। जो फोन चुराए उन्हें रख लिया।
ऐसे धर गए चोर
पुलिस के मुताबिक चोरी इस्माइल पुत्र सलीम खा निवासी मूलादास की बगिया और सूरज पुत्र गोविंद जाटव निवासी संजय नगर ने की थी। दोनों बेफ्रिक थे पुलिस को चोरी का पता नहीं चला। लेकिन जिस फोन को चोरी किया था उससे दोस्तों से गपशप करने लगे। रेखा और पुलिस दोनों लगाता चोरी गए मोबाइल के आॅपरेट होने पर नजर रखे थे। फोन पर चोर जिनसे बातें कर रहे थे काॅल डिटेल से उनका पता चल गया। इन लोगों को पुलिस ने बुलाकर काॅल करने वालों के बारे में पूछा तो चोरों के दोस्तो ंने उनका खुलासा कर दिया। बताया कि दोनों चोर मोबाइल फोन को बेचने की फिराक में भी हैं। मंगलवार को पुलिस दोनों को उठा लाई।
Published on:
28 Jul 2020, 6:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.