27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तरी इलाके में 8 दिन पहले ही पहुंच गया मानसून, तेजी से बढ़ते हुए 35 जिलों को कर लिया कवर

Monsoon- एमपी में मानसून बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्से को कवर कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
gwalior monsoon

gwalior monsoon- image patrika

Monsoon- एमपी में मानसून बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्से को कवर कर लिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की 18 जून को रफ़्तार बहुत तेज रही। इसने बिजली की गति से राज्य के 35 जिलों को कवर कर लिया। प्रदेश के सबसे उत्तरी हिस्से ग्वालियर तक मानसून जा पहुंचा है। यहां 8 दिन पहले ही दस्तक दे दी है।

मध्यप्रदेश में 16 जून को मानसून ने प्रवेश किया था। इस दिन प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर और बडवानी में मानसून ने दस्तक दी। इसके बाद प्रदेश के दक्षिणी जिलों में सक्रिय हुआ और डेढ दर्जन जिलों में पसर गया। तीसरे दिन यानि 18 जून को मानसून प्रदेश के मध्य व उत्तरी क्षेत्र में आगे बढ़ गया है।

यह भी पढ़े : जमीन पर सो रही सोनम रघुवंशी, इतना डर कि जरा सी आहट पर ही हो जाती खड़ी

8 दिन पहले ही आमद दे दी

दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को ग्वालियर पहुंच गया है। यहां 8 दिन पहले ही आमद दे दी है। इससे पहले ग्वालियर में सन 2021 में 19 जून को मानसून आया था।

35 जिलों को कवर कर लिया

मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, आगर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, निवारी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनुपपुर, उमरिया, कटनी, मैहर, जबलपुर, नरसिंगपुर, मुरैना, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, ग्वालियर और दतिया जिले में आगे बढ़ गया है। इस प्रकार 35 जिलों को कवर कर लिया है।