IMD Forecast: 1 से 3 जून के बीच आंधी व तेज बारिश की संभावना रहेगी। उमस भरी गर्मी होने पर शहर का मौसम बदल जाएगा।
IMD Forecast: नौतपा के पांचवें दिन अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा में मौजूद नमी के कारण शहर तवा की तरह तपा। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई को तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। 48 घंटे में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। जिससे 1 से 3 जून के बीच आंधी व तेज बारिश की संभावना रहेगी।
एमपी के ग्वालियर शहर में उमस भरी गर्मी होने पर शहर का मौसम बदल जाएगा। दरअसल बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण दक्षिण पूर्वी हवा चल रही है। यह हवा अपने साथ नमी लेकर आ रही है। नमी की वजह से उमस बढ़ गई है। नमी की वजह से लोग पसीना से तरबतर है।
● बंगाल की खाड़ी सक्रिय हो गई है। इस कारण मानसून तेज गति से बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी में जो सिस्टम बना हुआ है, उससे मानसून आगे बढ़ेगा, लेकिन छत्तीसगढ़ के बाद सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा। इस सिस्टम के कमजोर होने के बाद मानसून की रतार धीमी पड़ेगी।
● बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने के बाद मानसून में तेजी आएगी। जून में औसत से अधिक बारिश की संभावना है।
● अब लू की संभावना कम है, क्योंकि प्री मानसून की हलचल शुरू हो जाएगी।