4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह की चाय ने उजाड़ा परिवार, आरोपी पति गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

मंगलवार की सुबह सुबह हुई सनसनीखेज वारदात से गांव में फैली सनसनी, पति-पत्नी के झगड़े का खौफनाक अंजाम, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार।

2 min read
Google source verification
gwl.jpg

सुबह-सुबह चाय लाने में हुई देरी ने पति-पत्नी के बीच एक ऐसे विवाद को जन्म दे दिया जिसका अंजाम काफी खौफनाक हुआ। पति-पत्नी के बीच चाय को लेकर शुरु हुआ झगड़ा धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह-सुबह हुई इस खौफनाक वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पति की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

पति ने घोंटा पत्नी का गला
हैरान कर देने वाली ये वारदात ग्वालियर के थाटीपुर गांव की है जहां 22 साल की साधना रजक की मंगलवार की सुबह उसके पति मोहित रजक ने गला घोंटकर हत्या कर दी। मोहित और पत्नी साधना के बीच चाय को लेकर विवाद हुआ था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह पति मोहित दंदरौआ धाम मंदिर जाने के लिए तैयार हुआ था। इसी दौरान उसने पत्नी साधना से चाय बनाने के लिए कहा। पत्नी साधना को चाय बनाने में देरी हुई तो दोनों के बीच विवाद हो गया और इसी दौरान मोहित ने साधना का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Black cobra : फाइलों के बीच बैठा था काला नाग, फैलाया फन तो अफसरों के छूटे पसीने, देखें वीडियो

2 साल पहले हुई थी शादी
शुरुआती जांच में पता चला है कि मोहित और साधना की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। शादी के कुछ महीनों तक तो सबकुछ ठीक चला लेकिन शादी के 6 महीने बाद पति मोहित पत्नी साधना को परेशान करने लगा था। छोटी-छोटी बातों को पत्नी से पति विवाद करता था और मंगलवार की सुबह भी चाय बनाने में देरी होने के कारण पति मोहित ने विवाद किया जो इतना बढ़ा कि मोहित ने पत्नी साधना की हत्या कर दी। सुबह-सुबह हुई इस घटना से थाटीपुर गांव में सनसनी फैल गई। घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

देखें वीडियो- सरकारी स्कूल में टीचर्स की दारू-मुर्गा पार्टी

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग