11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mp election result 2018 : शहरों के बाद इनके नाम भी बदलने की तैयारी, ग्वालियर में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

mp election result 2018 : शहरों के बाद इनके नाम भी बदलने की तैयारी, ग्वालियर में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

2 min read
Google source verification
mp election 2018 keshav prashad mourya comment on up cm yogi adityanat

mp election result 2018 : शहरों के बाद इनके नाम भी बदलने की तैयारी, ग्वालियर में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

ग्वालियर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि फैजाबाद, इलाहाबाद और मुगल सराय के बाद सरकार अन्य शहरों के नाम भी बदलेगी, साथ ही सडक़ों को भी सभी वर्गों के महापुरुषों का नाम दिया जाएगा।

नामकरण के पीछे वजह यह है कि लोग देश की संस्कृति से और ज्यादा गहरे तक जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना 200 फीसदी तय है। अभी सर्वोच्च न्यायालय और समझौते के रूप में दो विकल्प हैं, जब यह विकल्प खत्म हो जाएंगे तब आगे सोचा जाएगा। अंचल के चुनावी दौरे पर आए मौर्य यहां पत्रिका से चर्चा कर रहे थे।उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में रोजगार विकसित करने के लिए 4 लाख करोड़ के निवेश की तैयारी चल रही है। पहले निवेशक यहां आने से डरते थे, लेकिन अब वह रुचि दिखा रहे हैं, उन्होंने मध्य प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनने का दावा भी किया।

mp election 2018: राफेल सौदे के विवाद पर रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, कांग्रेस में मची खलबली








बातचीत के मुख्य अंश

सवाल: पार्टी ने आपको किस उद्देश्य से यहां भेजा है, क्या जातिगत समीकरण साधना उद्देश्य है?
जवाब: भाजपा व्यक्ति आधारित पार्टी नहीं है, यहां कोई जाति, वर्ग, संप्रदाय नहीं, बल्कि समभाव और संगठन के आधार पर काम होता है। हम पार्टी के निर्देश पर आए हैं।

BREAKING NEWS: पर्ची पर लिथा 'I LOVE U JAAN' फिर मॉल की तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग, मौत


सवाल: कांग्रेस का प्रचार करने के लिए राहुल गांधी आते हैं तो क्या असर होगा?
जवाब: वह आते हैं तो बहुत अच्छा रहेगा, राहुल गांधी हमारे लिए फायदे के व्यक्ति हैं, वे जहां जाते हैं, हमें फायदा होता है।

सवाल: प्रदेश में कृषि विकास दर आप 20 फीसदी बता रहे हैं, खेती को फायदा बता रहे हैं, फिर भी किसान असंतुष्ट क्यों है?
जवाब: मैं जहां भी गया हूं, मुझे किसानों की स्थिति बेहतर मिली है। किसानों से बात भी हुई है, वह खुश हैं। असंतुष्ट होने की बात फैलाई जा रही है।

mp election result 2018: कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने भरी सभा में कही ऐसी बात, BJP दिल्ली तक पहुंची गूंज

सवाल: ग्वालियर-चंबल अंचल में आप घूम रहे हैं, इस क्षेत्र को लेकर आपके दिमाग में किस तरह की तस्वीर बनती है।

जवाब: इस अंचल में मैं बहुत पहले आया था, उस समय के माहौल और अब के माहौल में अंतर यह है कि अब कोई कहीं भी जा सकता है। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, इलाहाबाद जैसे क्षेत्रों में भी अब कभी भी आ जा सकते हैं। भय मुक्त समाज का निर्माण हमारी प्राथमिकता है।

सवाल: आप यहां जिन क्षेत्रों में घूमे हैं, वहां की स्थिति कैसी है?
जवाब: अंचल की आठ सीटों पर जा चुका हूं, सभी जगह बेहतर रिस्पॉन्स मिला है, सभी जगह स्थिति बेहतर है और लोग शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चौथी बार सरकार बनवाने के लिए उत्सुक हैं।