22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: माया सिंह के प्रस्तावक पालीवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

असंतुष्ट हुए नेता, ग्वालियर पूर्व विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार माया सिंह के प्रस्तावक पंकज पालीवाल सहित 40 भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए...

less than 1 minute read
Google source verification
mp_election_nagada_vidhan_sabha_seat.jpg

,,

ग्वालियर पूर्व विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार माया सिंह के प्रस्तावक पंकज पालीवाल सहित 40 भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। पंकज पालीवाल भाजपा सरकार के दौरान 13 साल तक जिला न्यायालय में अपर लोक अभियोजक के पद पर कार्यरत रहे हैं। पालीवाल माया ङ्क्षसह के नामांकन फॉर्म में प्रस्तावक थे। डॉ. सतीश सिकरवार, शहर अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महापौर शोभा सिकरवार ने सभी 40 भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

पंकज पालीवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश गुप्ता, सीमा शर्मा सहित अन्य ने नाका चंद्रबदनी की सभा में सदस्यता ग्रहण की है। उनका कहना था कि भाजपा में अपने आपको अपमानित महसूस कर रहे थे और लगातार कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही थी। इस कारण भाजपा छोड़ी है।

ये भी पढ़ें : MP Election 2023 : 16 को रवाना होंगे मतदान दल, कल शाम छह बजे थम जाएगा चुनावी शोरगुल
ये भी पढ़ें :mp election 2023 : मतदान की तैयारी...बस अधिग्रहण से स्कूलों में अवकाश, यात्री होंगे परेशान