7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: बसपा ने छह उम्मीदवार उतारे, आप के चार ही मैदान में, इस बार सपाक्स का एक भी प्रत्याशी नहीं

हालांकि भाजपा व कांंग्रेस में बगावत के जो आसार थे, अब वह नहीं रहे। दोनों ही पार्टी के चर्चित बागी मैदान में नहीं हैं। इस बार सपाक्स मैदान में नहीं है। 2018 में सपाक्स ने अपने उम्मीदवार उतारे थे और नाराजगी का वोट भी लिया था...

2 min read
Google source verification
bsp_aap_candidates_from_gwalior.jpg

जिले की छह विधानसभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) व आम आदमी पार्टी (आप) ने त्रिकोणीय मुकाबला बनाने के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बसपा ने छह विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जबकि आप के चार उम्मीदवार ही उतार सकी है। हालांकि भाजपा व कांंग्रेस में बगावत के जो आसार थे, अब वह नहीं रहे। दोनों ही पार्टी के चर्चित बागी मैदान में नहीं हैं। इस बार सपाक्स मैदान में नहीं है। 2018 में सपाक्स ने अपने उम्मीदवार उतारे थे और नाराजगी का वोट भी लिया था।

हर विधानसभा चुनाव को बसपा त्रिकोणीय बना रही थी। इस बार बसपा के साथ-साथ आप भी मैदान में आई थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सभा भी कराई, लेकिन आप ने ग्वालियर, ग्वालियर दक्षिण, ग्वालियर पूर्व व ग्वालियर ग्रामीण में टिकट दिया है। जबकि बीएसपी ने पूर्व से ही तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं। हालांकि दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों को सीधा नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। ये दोनों ही पार्टियों के वोट में सेंध लगा रही हैं। डबरा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बसपा के टिकट से मैदान में हैं। इस कारण त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है।

संघ के पूर्व प्रचारक भी मैदान में

- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व प्रचारक मनीष काले भी मैदान में हैं। इन्होंने ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है।

- निर्दलीय व क्षेत्रीय पार्टियों से भी बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल किए गए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों के वोट काट सकते हैं।

इसलिए बिगड़ सकते हैं समीकरण

- 2018 में दो अप्रैल को हुए उपद्रव के बाद सपाक्स चर्चा में आई थी। शहरी क्षेत्र में अपने उम्मीदवार उतारे और नाराजगी का वोट लिया। पोस्टल बैलेट में वोट मिले थे।

- 2018 में आप ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा सकी थी, लेकिन नगर निगम चुनाव में आप ने शहर क्षेत्र में बड़ी संख्या में वोट लिए थे। विधानसभा में जातीय समीकरण बनाए हैं।

जातिगत समीकरण के चलते मिल सकते हैं वोट

विधानसभा बीएसपी आप

- ग्वालियर ग्रामीण सुरेश बघेल सुमित पाल

- ग्वालियर पूर्व प्रहलाद सिंह बृजेश गुप्ता

- ग्वालियर नितिन सिंह तोमर रोहित गुप्ता

- ग्वालियर दक्षिण सद्दो अशोक खान पंकज गुप्ता

भितरवार कालीचरण गुर्जर

- डबरा सत्यप्रकाशी परसेडिया

- 2018 में तीन पार्टियों को मिले वोट

विधानसभा बसपा आप सपाक्स

- ग्वालियर ग्रामीण -49516 289
- ग्वालियर - 4596 1742 402
- ग्वालियर पूर्व - 5446 854 1219
- ग्वालियर दक्षिण - 3098 646 807
- भितरवार - 18728 453 331
- डबरा - 13155 1387

ये भी पढ़ें : MP Election 2023: 15 नामांकन निरस्त, अब 90 उम्मीदवार मैदान में, दो को वापसी के बाद असली तस्वीर साफ होगी