scriptMP Election 2023 Result : ग्वालियर जिले की 6 विस; मतगणना में पहला रुझान साढ़े 9 बजे आएगा, 12 बजे तक साफ हो जाएगी तस्वीर | MP Election 2023 Result Gwalior assembly Election constituencies result | Patrika News
ग्वालियर

MP Election 2023 Result : ग्वालियर जिले की 6 विस; मतगणना में पहला रुझान साढ़े 9 बजे आएगा, 12 बजे तक साफ हो जाएगी तस्वीर

MP Election 2023 Result : आज रविवार (3 दिसंबर) को विधानसभा चुनाव 2023 के फैसले की घड़ी है। हर किसी की निगाह जिले की 6 विधानसभा चुनाव के परिणाम पर टिकी है। जनादेश किसे मिला और किसे जनता ने नकार दिया है, इसका फैसला शाम पांच बजे से रात आठ बजे के बीच हो जाएगी।

ग्वालियरDec 03, 2023 / 07:56 am

Sanjana Kumar

mp_election_result_leaders_in_tension.jpg

mp election 2023 Result : आज रविवार (3 दिसंबर) को विधानसभा चुनाव 2023 के फैसले की घड़ी है। हर किसी की निगाह जिले की 6 विधानसभा चुनाव के परिणाम पर टिकी है। जनादेश किसे मिला और किसे जनता ने नकार दिया है, इसका फैसला शाम पांच बजे से रात आठ बजे के बीच हो जाएगी। मतगणना का पहला रुझान सुबह साढ़े नौ बजे तक आने की संभावना है। दूसरा 11 बजे तक मिल सकता है। इसके बाद 40 से 45 मिनट में राउंड पूरा होने की संभावना है। 2018 के चुनाव में छह में से पांच सीट जीतने वाली कांग्रेस को अपना गढ़ बचाने की चुनौती है और भाजपा को अपनी साख। बीते 15 साल में भाजपा का सबसे खराब प्रदर्शन पिछले विस चुनाव में रहा था। 2023 अपने जनाधार को बचाने के लिए ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।

सबसे बाद में डबरा का रिजल्ट आएगा
मतगणना में चार विधानसभा में सात-सात टेबल बढ़ाई गई हैं। इससे राउंड की संख्या घट गई है।
– सबसे पहले ग्वालियर ग्रामीण का रिजल्ट आएगा उसके बाद ग्वालियर शहर, फिर ग्वालियर पूर्व का रिजल्ट आएगा। पांच से छह बजे के बीच हार-जीत घोषित हो सकती है। सबसे अंत में डबरा का रिजल्ट आएगा।
– 19 राउंड में काउंङ्क्षटग खत्म होगी। ग्वालियर दक्षिण की काउंङ्क्षटग 18 राउंड में पूरी होगी। इन दोनों विधानसभा के रिजल्ट सात से आठ बजे के बीच घोषित हो सकते हैं।

सुरक्षा घेरे में मतगणना स्थल, पोस्टल बैलेट से शुरुआत

– सेवा मतदाता (सैनिक) के पोस्टल बैलेट रविवार सुबह 7:59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद पोस्टल बैलेट आने की संख्या घोषित कर दी जाएगी। इससे बाद सेवा मतदाताओं के पोस्टल बैलेट आते हैं तो उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा।
– एमएलबी का पूरा परिसर सीसीटीवी की नजर में है। सुरक्षा के चार घेरे बनाए गए हैं। अनाधिकृत व्यक्ति को पहले घेरे पर ही रोक दिया जाएगा। जिनको पास जारी किए गए हैं, वही अंदर जा सकेंगे।

जिले की छह विधानसभा में राउंड की स्थिति
विधानसभा बूथ टेबल राउंड पोस्टल टेबल
ग्वालियर ग्रामीण 269 21 13 2
ग्वालियर 303 21 15 5
ग्वालियर पूर्व 319 21 15 6
ग्वालियर दक्षिण 249 14 18 4
भितरवार 266 21 13 2
डबरा 256 14 19 2
(इस बार चार विधानसभा में 7-7 टेबलें बढ़ाई हैं।)

इनकी प्रतिष्ठा दांव पर
– इस बार ग्वालियर का चुनाव काफी चर्चित रहा है। क्योंकि जिले में हर चुनाव कांग्रेस ने ङ्क्षसधिया परिवार के नेतृत्व में लड़ा है। इस बार कांग्रेस बिना ङ्क्षसधिया के मैदान में थी और ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया ने भाजपा के लिए अपनी ताकत झोंकी दी। उन्होंने भाजपा के लिए हर विधानसभा में रैली, रोड शो किए हैं।
– ग्वालियर में कांग्रेस के ज्यादा स्टार प्रचारक भी नहीं आ सके हैं। आचार संहिता के पहले प्रियंका गांधी की एक सभा रही है। जबकि भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री, अमित शाह, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, ङ्क्षसधिया सहित केंद्रीय नेताओं ने सभाएं की। अक्टूबर में ग्वालियर में प्रधानमंत्री के दो दौर रहे हैं।
जिले की छह सीटों पर भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है।
– दोपहर 12 बजे तक उम्मीदवारों हार-जीत की तस्वीर साफ होना शुरू हो जाएगी।
– 2018 में पांच सीटें जीतने वाली कांग्रेस को गढ़ बचाने की चुनौती, भाजपा की साख का सवाल

Hindi News/ Gwalior / MP Election 2023 Result : ग्वालियर जिले की 6 विस; मतगणना में पहला रुझान साढ़े 9 बजे आएगा, 12 बजे तक साफ हो जाएगी तस्वीर

ट्रेंडिंग वीडियो