10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mp election result 2018: कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने भरी सभा में कही ऐसी बात, BJP दिल्ली तक पहुंची गूंज

mp election result 2018: कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने भरी सभा में कही ऐसी बात की बीजेपी दिल्ली तक पहुंची बात

3 min read
Google source verification
mp election result 2018 jyotiraditya scindia comment on pm modi

mp election result 2018: कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने भरी सभा में कही ऐसी बात की बीजेपी दिल्ली तक पहुंची बात

ग्वालियर। कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भाजपा कुर्सी के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को भाजपा ने ऐसा ही किया है। भाजपा में केवल एक ही गीत गाया जा रहा है शाह जी और शहंशाह जी। सिंधिया ने ग्वालियर पूर्व में नाका चन्द्रवदनी में तथा दक्षिण में अवाडपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पहले महंगाई की बात करती थी आज पेट्रोल सौ रुपए के करीब तथा गैस सिलेंडर एक हजार के करीब पहुंच गया है तो उस समय साइकिल चलाने वाले शिवराज सिंह की साइकिल अब पंचर हो गई है।

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में नरेन्द्र मोदी कहते थे कि देश की मुद्रा को सरकार ने आईसीयू में पहुंचा दिया है तब एक डालर 58-60 रुपए का था आज एक डालर 75 रुपए का हो गया है, मोदी ने मुद्रा को तो श्मशान पहुंचा दिया है। एक झटके में नेाटबंदी कर उन्होंने महिलाओं द्वारा घर में जरुरत के लिए रखे नोटों को कागज के टुकड़ों में बदल दिया था। इसका लाभ सिर्फ भाजपा नेताओं को मिला।

यह भी पढ़ें : प्रदेश की ये हैं संवेदनशील मतदान केन्द्र,यहां भूटान और दिल्ली से आया फोर्स,यह है खास वजह

इस नोटबंदी ने 126 जाने ली थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के केन्द्र में सत्तारुढ होने के बाद हम गब्बर सिंह टैक्स को बदल देंगे। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि निगम या कलेक्ट्रेट में आपका कोई काम हो तो पैसे देना पडेंगे। व्यापमं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में शकुनी मामा वल्लभ भवन में बैठकर सगों को भी ठग रहे हैं। हम इस सरकार से पूछना चाहते हैं कि 15 साल में आपने प्रदेश को क्या दिया? जनता इसका जवाब 28 नवंबर को देगी।

mp election result 2018: खाओ गंगाजल की कसम वोट हमीं को दोगे, जातियों के नाम पर बांटने की कोशिश जारी

एक सभा फीकी दूसरी में बाहर से लोग जुटाए
ग्वालियर पूर्व में नाका चन्द्रवदनी पर हुई सभा में मंच पर इतनी भीड थी कि नेताओं को खडा होना मुश्किल हो रहा था, जबकि सभा स्थल पर लोग आसानी से आ जा रहे थे। दूसरी ओर अवाडपुरा में हुई सभा में क्षेत्र के लोगों में चर्चा थी कि यहां की सभा में बाहर के लोग अधिक थे।

सिंधिया के साथ मंच पर हत्या के आरोपी पुरुषोत्तम भार्गव
बेटू पाण्डे की हत्या के मामले में आरोपी कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम भार्गव गुरुवार को ग्वालियर पूर्व में कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाका चन्द्रवदनी में आयोजित सभा में मंच पर सिंधिया के साथ बैठे नजर आए। एक मई 17 को हुई बेटू पांडे की हत्या के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। बाद में पुरुषोत्तम भार्गव को 31 जुलाई 18 को उच्च न्यायालय ने सशर्त जमानत पर रिहा किया था। उनके अस्वस्थ होने के कारण न्यायालय ने डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर जमानत स्वीकार की थी। रिपेार्ट में कहा गया था कि उनका इलाज ग्वालियर में संभव नहीं है।