ग्वालियर

छात्राओं ने की शिकायत तो टॉयलेट साफ करने लगे मंत्रीजी, देखें PHOTOS

Pradyuman Singh Tomar news- इस बार भी सफाई का संदेश देने टॉयलेट में घुस गए ऊर्जा मंत्री, पहले भी कई बार कर चुके हैं सफाई...।

2 min read
Dec 18, 2021
ग्वालियर के सरकारी स्कूल में शौचालय की सफाई करते मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर।

ग्वालियर. शासकीय कन्या विद्यालय हजीरा का शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने स्कूल की छात्राओं से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि स्कूल की टॉयलेट साफ न होने के कारण काफी परेशानी होती है। परेशानी सुनने के बाद ऊर्जा मंत्री ने टॉयलेट को साफ किया। साथ ही परिसर की भी सफाई की और स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया कि स्कूल आने वाली छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्कूल परिसर साफ व स्वच्छ रहेगा तो हमारा नौनिहाल भी स्वच्छ व स्वस्थ रहेगा।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने स्वच्छता अभियान के सातवें-दिवस पर शासकीय कन्या प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय हजीरा ग्वालियर में निरीक्षण के दौरान कहा, अगर साफ-सफाई हमारा अधिकार है, हमारी पसंद है तो अपने गांव-मोहल्ले, नगर, शहर देश-प्रदेश को स्वच्छ बनाए रखना भी हम सबका कर्तव्य होना चाहिए। हमारे नौनिहाल जिस जगह शिक्षा ग्रहण करते हैं अगर वही परिसर साफ व स्वच्छ नहीं होगा तो हम आने वाली पीढ़ी को क्या शिक्षा देंगे।

सिविल अस्पताल हजीरा का किया निरीक्षण

ऊर्जा मंत्री ने हजीरा सिविल अस्पताल में नवीन भवन के निर्माण कार्य की प्रगति देखी तथा अस्पताल प्रबंधन, लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और नगर निगम अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अस्पताल प्रबंधन के साथ समीक्षा की। इसके साथ ही सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों का स्वास्थ्य हाल एवं अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी ली।

Updated on:
18 Dec 2021 09:19 am
Published on:
18 Dec 2021 09:15 am
Also Read
View All

अगली खबर