30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के 8 दिन बाद..पति के नौकरी पर जाते ही दुल्हन दे गई बदनामी का दाग..

mp news: 8 दिन तक पत्नी की तरह साथ में रही, आधार कार्ड चैक कराया तो निकला फर्जी...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 11 Mar 2025, 10:15 PM IST

mp news: मध्यप्रदेश में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। मामला ग्वालियर का है जहां शादी के 8 दिन बाद नई दुल्हन ससुरालवालों को लाखों रूपये का गच्चा देकर भाग गई। लुटेरी वो घर से सोने के जेवरात और कैश लेकर फरार हो गई है। जो आधार कार्ड पति के पास था वो फर्जी निकला है और अब दुल्हन के भागने के बाद पीड़ित पति व ससुरालवालों ने बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत दर्ज तक नहीं कराई है।

ग्वालियर थाना इलाके में रहने वाले युवक की शादी नहीं हो रही थी। कुछ दिन पहले उसकी बहन के ससुर ने भोपाल की एक लड़की पूजा के साथ उसके रिश्ते की बात चलाई। भोपाल में पूजा से मिलने के बाद युवक शादी के शादी के लिए राजी हो गया। बातचीत के बाद मामला जम गया और भोपाल में दोनों के परिवारों के बीच शादी का मुहूर्त निकाला गया और धूमधाम से शादी की गई। शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर ग्वालियर अपने घर आ गया। जहां 8 दिन तक पूजा पत्नी की ही तरह युवक के साथ रही लेकिन इसके बाद उसने अपना असली रंग दिखाया।


यह भी पढ़ें- पति के सामने पत्नी से की शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड, फिर हुआ ये…


पति नौकरी पर गया इसी बीच मौका पाकर पूजा घर में रखे सोने के जेवर और कैश लेकर फरार हो गई। पति नौकरी से लौटा तो पूजा घर पर नहीं थी और उसने पूजा को फोन किया तो मोबाइल बंद था। पूजा हर जगह तलाश करने पर भी नहीं मिली तो पति को शक हुआ। वो पत्नी का आधार कार्ड लेकर उसकी जांच कराने पहुंचा तो पता चला कि आधार कार्ड फर्जी है। इसके बाद वो तुरंत घर पहुंचा और लॉकर खोल के देखा तो उसके होश उड़ गए। कैश और जेवरात गायब थे जिससे वो समझ गया कि पूजा एक लुटेरी दुल्हन थी।


यह भी पढ़ें- ‘एक रात गुजारनी होगी…’ बड़े नेता पर महिला का गंभीर आरोप