30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘एक रात गुजारनी होगी…’ बड़े नेता पर महिला का गंभीर आरोप

mp news: महिला नेत्री ने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए SSP से की शिकायत, प्रदेश महासचिव ने आरोपों को बताया झूठा...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 11 Mar 2025, 6:45 PM IST

GWALIOR

mp news: मध्यप्रदेश में डर्टी पॉलिटिक्स का मामला सामने आया है। ग्वालियर में एक कांग्रेस नेत्री ने पार्टी के प्रदेश महासचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए SSP से शिकायत की है साथ ही ये भी चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते में उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो SP ऑफिस में ही आकर आत्मदाह कर लेगी। महिला नेत्री के द्वारा लगाए गंभीर आरोपों पर प्रदेश महासचिव की ओर से भी जवाब आया है और उन्होंने आरोपों को झूठा बताया है।

'…तो मेरे साथ एक रात गुजारनी होगी'


मध्यप्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की महिला जिला अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला जिला अध्यक्ष का आरोप है कि साल 2021 से सुनील शर्मा उसे लगातार मानसिक प्रताड़ित कर रहे हैं। तब पार्षद का टिकट देने के बदले उसे सुनील शर्मा के करीबी पार्षद विकास जैन ने ऑफर दिया था कि अगर टिकट चाहिए तो 10 लाख रूपये देने होगें और सुनील शर्मा के साथ एक रात गुजारनी होगी। जब उनकी बात नहीं मानी तो पार्षद का टिकट नहीं दिया गया और अब सुनील शर्मा के लोग उसे बदनाम कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें- एमपी में रिश्वत लेते पकड़ाया हवलदार, उंगलियां डालते ही बदला पानी का रंग



आत्मदाह की चेतावनी


महिला नेत्री ने पार्टी के लैटर पैड पर अपनी आपबीती लिखकर एसएसपी से शिकायत की है। शिकायत के साथ ही महिला नेत्री ने ये भी चेतावनी दी है कि अगर उसकी शिकायत पर एक हफ्ते में कार्रवाई नहीं हुई तो वो 7 दिन बाद एसपी ऑफिस में आकर आत्मदाह कर लेगी। इधर कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने सभी आरोपो को निराधार और झूठा बताया है। उनका कहना है उनके खिलाफ षडयंत्र किया जा रहा है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।


यह भी पढ़ें- एमपी में भाजपा नेता पर 24 करोड़ 50 लाख का जुर्माना, पार्टी से निष्कासित