
mp news: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भाजपा नेता 24 करोड़ 50 लाख रूपए का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने भाजपा नेता के 3 डंपर, एक जेसीबी और क्रेशर को भी जब्त किया है। जिस भाजपा नेता पर ये भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है वो फर्जी कॉल सेंटर मामले में भी आरोपी है फरार है। इधर भाजपा नेता के खिलाफ पर लगे जुर्माने की खबर मिलते ही उसे बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
टीकमगढ़ के भाजपा नेता मोइन खान पर अवैध खनन का आरोप लगा है। मोइन खान और उसके साथी निखिल उप्प पर लीज खत्म होने के बाद भी अवैध खनन करने का आरोप है। शनिवार को कलेक्टर के आदेश के बाद एसडीएम और खनिज अधिकारी ने मोइन खान के प्रेमपुरा गांव में संचालित क्रेशर पर छापा मारते हुए वहां से 3 डंपर, एक जेसीबी और क्रेशर जब्त किया था। अब मोईन खान पर 24 करोड़ 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
मोइन खान भोपाल के ऐशबाग थाना इलाके में पकड़ाए फर्जी कॉल सेंटर में भी आरोपी है। मोइन खान फर्जी कॉल सेंटर मामले के मुख्य आरोपी अफजल का साला है। पुलिस के मुताबिक अफजल फर्जीवाड़े का पैसा मोइन को देता था जो उसे अपने धंधे में इंवेस्ट करता था। इधर मोइन खान पर भारी भरकम जुर्माना लगने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत ने मोइन खान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
Updated on:
11 Mar 2025, 4:26 PM IST
Published on:
11 Mar 2025, 4:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.