
mp news: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर का है जहां एक हवलदार को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है।
छतरपुर में मंगलवार को होमगार्ड कार्यालय में हवलदार सुरेन्द्र राय को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा है। रिश्वतखोर हवलदार सुरेन्द्र राय ने एक आधार केन्द्र संचालित करने वाले मनीष तिवारी से रिश्वत में 5 हजार रुपए ले रहा था जिसे सागर लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा है। फरियादी मनीष तिवारी ने बताया कि वो होमगार्ड कार्यालय में आधार केन्द्र संचालित करता है लेकिन नियम विरुद्ध हवलदार सुरेन्द्र राय उससे किराए के नाम पर रिश्वत मांग कर रहे थे।
हवलदार के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत फरियादी मनीष तिवारी ने सागर लोकायुक्त दफ्तर में की। लोकायुक्त टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर फरियादी मनीष तिवारी को रिश्वत के पांच हजार रुपए लेकर भेजा। रिश्वतखोर हवलदार सुरेन्द्र राय ने रिश्वत देने के लिए फरियादी को होमगार्ड कार्यालय में बुलाया और यहीं पर रिश्वत लेते हुए उसे रंगेहाथों पकड़ा गया।
Updated on:
11 Mar 2025, 3:49 PM IST
Published on:
11 Mar 2025, 3:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.