
mp news: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है जहां एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा है। पटवारी ने किसान से जमीन के सीमांकन की नपती करने के एवज में 40 हजार रूपये रिश्वत मांगी थी।
लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को देपालपुर तहसील के पटवारी अक्षत जैन को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगहाथों पकड़ा है। रिश्वतखोर पटवारी अक्षत जैन ने रूणावदा गांव के रहने वाले संदीप वैष्णव से उनकी कृषि भूमि के सीमांकन नपती करने के बाद फील्ड बुक में नाम चढ़ाने के एवज में 40 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी। इससे पहले वो 15 हजार रूपये रिश्वतके रूप में ले चुका था। जिसकी शिकायत फरियादी संदीप वैष्णव ने लोकायुक्त दफ्तर में की थी।
लोकायुक्त टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर रिश्वत के 10 हजार रूपये देकर फरियादी संदीप वैष्णव को रिश्वतखोर पटवारी अक्षत जैन के पास भेजा। इंदौर रोड कॉलेज के सामने जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम ली तो लोकायुक्त की टीम उसे पकड़ने आगे बढ़ी तो पटवारी ने भागने की कोशिश की लेकिन लोकायुक्त की टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया।
Updated on:
7 Mar 2025, 8:59 PM IST
Published on:
7 Mar 2025, 8:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.