
Indore Satta Bazar: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के फाइनल का इंतजार पूरे देशवासियों को है। हर भारतवासी के दिल की ख्वाहिश है कि टीम इंडिया (Team India) न्यूजीलैंड (New Zealand) को हराकर फाइनल जीते और चैंपियंस ट्रॉफी विजेता बने। इसी बीच सट्टा बाजार में भी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर दांव लगाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर सट्टा बाजार (Indore Satta Bazar) ने भी फाइनल मुकाबले को लेकर भविष्यवाणी की है। बता दें कि इंदौर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों के दौरान सटीक साबित हुई थी।
चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक हुए मुकाबलों में इंडिया और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया है। इंडिया अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है तो वहीं न्यूजीलैंड को सिर्फ ग्रुप मुकाबले में इंडिया के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में फाइनल मुकाबला कांटे का होने का अनुमान है। इंदौर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के मुताबिक फाइनल में इंडिया टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है इसलिए इंदौर सट्टा बाजार में इंडिया का भाव 43 पैसे और न्यूजीलैंड का भाव 57 पैसे चल रहा है।
इंदौर सट्टा बाजार से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने भी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल को लेकर भविष्यवाणी की है। फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के अनुसार भी भारतीय टीम इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बाजी मारेगी और विजेता बनेगी।
(Disclaimer: यहां पर दी गई जानकारी सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टे को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन देने का नहीं है। किसी भी सट्टा बाजार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
Updated on:
8 Mar 2025, 8:30 PM IST
Published on:
7 Mar 2025, 4:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.