31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के रहने वाले हैं विराट कोहली, छोटे शहर में रहते थे पिता और दादाजी

virat kohli इंडियन टीम के कप्तान विराट कोहली दिल्ली नहीं मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 5 Mar 2025, 2:46 PM IST

virat

virat kohli: यदि आप अब तक भारतीय क्रिकेट टीम ( indian cricket team ) के कप्तान ( captain ) विराट कोहली को पूरी तरह से दिल्ली वाला समझते हैं तो आप थोड़े से गलत भी हो सकते हैं। विराट कोहली भले ही दिल्ली में काफी समय बीता हो मगर उनका परिवार और पैतृक मकान मध्यप्रदेश में है। यहां विराट कोहली का बचपन बीता है।

देश के विभाजन के समय विराट के दादा कटनी में बस गए थे। उनके पिता प्रेम कोहली भी कटनी के गुलाबचंद स्कूल में पढ़ते थे। मध्यप्रदेश के कटनी में ही पिता प्रेम कोहली का जीवनयापन हुआ। यह भी बताया जाता है कि विराट कोहली ( Virat Kohli ) का बचपन भी कटनी में बीता है। वे अक्सर अपने पुश्तैनी मकान पर छुट्टियां मनाने आते थे।

 

विराट के पिता कटनी से ही बेहतर जीवन यापन के लिए दिल्ली शिफ्ट हो गए थे, जहां उन्होंने अपना कारोबार बढ़ाया। उसी दौरान दिल्ली में विराट का जन्म ( 5 November 1988 ) को हुआ था। उत्तम नगर और विकासपुरी की गलियों में विराट का बचपन बीता था। बताया जाता है कि 2006 में पिता के देहांत के बाद विराट के भाई ने उनका कारोबार संभाला और विराट डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने लगे थे।

 

कटनी में है पुश्तैनी मकान

कटनी में विराट के पिता और दादा-दादी के साथ रहते थे। अब वहां विराट के चाचा-चाजी रहते हैं। यहां आज भी कोहली परिवार का पुश्तैनी मकान है। विराट अपने चचेरे भाई के निधन के कारण 13 साल पहले कटनी आए थे। विराट की चाची आशा कोहली कटनी की महापौर रह चुकी हैं।

 

विराट की मां से होती है बात

बताया जाता है कि विराट और उनके चाचा के परिवार में अक्सर बात होती रहती है। हालांकि क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम होने के बाद से बातचीत कम हो गई। जबकि विराट की मां सरोज और विराट के बड़े भाई विकास जरूर नियमित संपर्क में रहते हैं।


कौन-कौन है परिवार में

विराट के पापा दो दशक नैरोबी में रह चुके हैं। अब दिल्ली में उनका एक स्कूल है। जिसे अब विराट के बड़े भाई विकास संभालते हैं। विराट से बड़ी सिस्टर का विवाह हो चुका है। न्यूजीलैंड में क्रिकेट मैच के कारण विराट अपनी ही बहन की शादी में नहीं जा पाए थे। विराट अब गुरुग्राम में रहते हैं।