30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

50000 की रिश्वत लेते पकड़ाया हेड कॉन्स्टेबल, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

mp news: महिला से 5 लाख रूपए रिश्वत की डिमांड कर रहा था हेड कॉन्स्टेबल...।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 1 Mar 2025, 10:27 PM IST

indore bribe

mp news: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है जहां एक हेड कॉन्स्टेबल को 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

शनिवार को इंदौर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमआईजी थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल अरुण शर्मा को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। हेड रिश्वतखोर हेड कॉन्स्टेबल अरुण शर्मा ने पत्नी-पति के बीच हुए विवाद के एक मामले में केस कमजोर करने एवज में महिला से 5 लाख रूपए की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त ने हेड कॉन्स्टेबल के साथ उसके एक सहयोगी को भी पकड़ा है।


यह भी पढ़ें- एमपी में रिश्वतखोरों पर ताबड़तोड़ एक्शन, 1 दिन में पकड़ाए 5 रिश्वतखोर…


हेड कॉन्स्टेबल अरूण शर्मा के द्वारा 5 लाख रूपए की रिश्वत मांगे जाने पर महिला ने लोकायुक्त ऑफिस में शिकायत की थी। लोकायुक्त ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रूपए देकर महिला को हेड कॉन्स्टेबल के पास भेजा। जैसे ही रिश्वतखोर हेड कॉन्स्टेबल अरूण शर्मा ने रिश्वत के रूपए लिए तो लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ लिया।


यह भी पढ़ें- 40 हजार रूपए रिश्वत लेते अधिकारी मैडम-सैल्समेन को लोकायुक्त ने पकड़ा…