11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

’50 करोड़ लो…बन जाओ कैबिनेट मंत्री’, नेता प्रतिपक्ष ने किया बड़ा खुलासा

MP News: मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में उपचुनाव होने जा रहे हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा खुलासा किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Umang Singhar's sharp attack in Ashoknagar

Umang Singhar's sharp attack in Ashoknagar- image patrika

MP News: मध्यप्रदेश की दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसको लेकर कांग्रेस-भाजपा प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी बीच ग्वालियर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि साल 2020 में कांग्रेस की सत्ता परिवर्तन के लिए भाजपा ने मुझे भी 50 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। ऑफर था कि 50 करोड़ ले लो और कैबिनेट मंत्री बन जाओ।


नेता प्रतिपक्ष बोले-सीएम मौन


उमंग सिंघार ने कहा कि हमने सीएम मोहन यादव का नाम मौन यादव रखा है। वह मंदिर-मस्जिद की बात तो करते हैं, पर विकास की बात नहीं करते। वह काम की बात नहीं करते। उनके राज में 100 करोड़ के काम 200 करोड़ में हो रहे हैं। जबलपुर बरगी में 600 करोड़ की योजना कमलनाथ सरकार में मंजूर हुई थी। उस योजना को सिंचाई विभाग ने 1300 करोड़ करा ली।

बीजेपी नहीं लड़ रही निष्पक्ष चुनाव


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि बीजेपी निष्पक्ष चुनाव नहीं लड़ रही है। वन मंत्री उपचुनाव लड़ रहे हैं। शासन ने वन विभाग के उप सचिव किशोर कान्याल को कलेक्टर बनाकर भेज दिया है। इतना ही वहां सीएम मोहन ने लाड़ली बहनाओं को तीन हजार रुपए देने की बात कह दी। इसपर भी चुनाव आयोग चुप है।

कांग्रेस के पक्ष में रहेगी विजयपुर विधानसभा


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आगे कहा कि विजयपुर विधानसभा सीट कांग्रेस के पक्ष में रहेगी। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी लगी हुई है। सभी नेता 3 महीने से दौरे कर रहे हैं। निश्चित रूप से कांग्रेस के पक्ष में रहेगी। बीजेपी सरकार के अधिकारियों के भरोसे पर दावा करती है। उन्हें खुद पर भरोसा नहीं है।