12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Police: कई शहरों में पुलिस का फ्लैग मार्च, घर-घर पूछ रही कौन-कौन रहता है

MP Police in Action Before Lok Sabha Election: लोक सभा चुनावों से पहले एमपी पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। कई शहरों में पुलिस का फ्लैग मार्च शुरू हो चुका है, घर-घर पहुंत रही पुलिस पूछ रही है आपके घर कौन-कौन रहता है...

less than 1 minute read
Google source verification
mp_police_in_action.jpg

MP Police in Action Before Loksabha Election : लोकसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद उन अपराधियों की निगरानी शुरू हुई है, जो ठिकाने बदल कर बेफिक्र हैं। थानास्तर पर पुलिस को इन अपराधियों को ढूंढने का टास्क दिया है। इसलिए बीट स्तर पर पुलिस घर घर जाकर किराएदारों की कुंडली खंगाल रही है। किस घर में किराएदार कौन है। उसकी गुजर बसर का जरिया क्या है। कितने समय पहले किराएदार ने घर किराए पर लिया है। इन सवालों का जवाब पुलिस मकान मालिकों से पूछ रही है।

शहर और देहात में पुलिस किराएदारों की पहचान का टास्क दिया गया है। हालांकि पुलिस के लिए रूटीन काम है, लेकिन सिर्फ चुनावों में इसकी सुध महकमा लेता है। खिड़की के साथ नियम बंद इंटरस्टेट अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कुछ साल पहले किराएदारों की पहचान का नियम लागू हुआ था।

इसमें मकान मालिक, होटल, सराय और गेस्ट हाउस संचालकों की जिम्मेदारी तय हुई कि उनके यहां कौन ठहरा है। उसका ब्यौरा पुलिस को देंगे। इसे आसान बनाने के लिए किराएदार जानकारी की खिड$की खोली गई थी। कुछ समय से ये खिड़की बंद है तो जानकारियां मिलना रुक गई हैं। अब यह प्रक्रिया शहर और देहात में बीट प्रभारी को घर घर जाकर इलाके में रहने वाले किराएदारों की जानकारी जुटाने का काम सौंपा गया है।