20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Weather Forecast Update : पूर्व व पश्चिमी हवा के टकराने से 48 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

- तीसरे दिन भी ग्वालियर की रात प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडी- दक्षिण व पश्चिम हिस्से में ज्यादा असर, ग्वालियर चंबल संभाग में हल्की बारिश

2 min read
Google source verification
mp_weather_update_news_in_hindi_midhili_storm_impact.jpg

ग्वालियर चंबल संभाग के आठ जिलों में अगले 48 घंटे (25 से 26 नवंबर के बीच) में मौसम बिगडऩे वाला है। पूर्वी व पश्चिमी हवा के टकराने से तेज हवा, गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बन गई है। मौसम में आने वाले इस बदलाव की वजह से रात के तापमान में उछाल आने की संभावना है, जबकि दिन का तापमान घटने से ठंड बढ़ेगी। हल्के से मध्यम कोहरा भी छा सकता है। इस सिस्टम के खत्म होने के बाद 26 से 30 नवंबर के बीच रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। शुक्रवार को शहर में उत्तरी हवा चली। यह हवा अपने साथ कश्मीर से ठंडक लेकर आ रही है, जिससे न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रात में ठंड का अहसास हुआ। सुबह हल्का कोहरा भी छाया। तापमान सामान्य से 0.1 डिसे कम रहा। इससे रात में ठंड की चुभन बढ़ी है। ग्वालियर की रात लगातार तीसरे दिन प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडी रही। अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने पर दिन में हल्की राहत रही। गत दिवस की तुलना में दिन के तापमान में उछाल भी आया है।

इन कारणों से आ रहा है मौसम में बदलाव

- जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। यह अभी ईरान व पाकिस्तान के ऊपर है। अरब सागर में एक चक्रवातीय घेरा भी बन गया है, जो ट्रफ लाइन के रूप में सक्रिय है।

- बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे पूर्वी हवा भी आ रही है। अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवा व बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवा मध्य प्रदेश के ऊपर टकरा रही है। मध्य प्रदेश दक्षिण व पश्चिम हिस्से में आंधी, ओलावृष्टि व भारी बारिश की संभावना है। ग्वालियर चंबल में हल्की बारिश है।

- शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर में तेज बारिश हो सकती है।

- यह सिस्टम काफी मजबूत है। जिसकी वजह से मौसम प्रभावित हुआ है।

- 30 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ के पहले ठंड का एक झटका आएगा।

पारे की चाल

- अधिकतम तापमान-28.5 डिसे
- न्यूनतम तापमान-10.5 डिसे

समय - तापमान
* 05:30 - 12.2
* 08:30 - 14.4
* 11:30 - 25.2
* 14:30 - 27.6
* 17:30 - 21.6

इनका कहना है

- पूर्वी व पश्चिमी हवा के टकराने से ग्वालियर चंबल संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अरब सागर में चक्रवातीय घेरा बना है, जिससे अरब सागर से भी नमी आ रही है। पूर्व हवा बंगाल की खाड़ी से नमी ला रही है।

- डा वेदप्रकाश सिंह,रडार प्रभारी, मौसम केंद्र भोपाल