
Monsoon 2024
Mp Pre-Monsoon News: अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण शहर का मौसम बिगड़ गया। 50 से 56 किमी प्रतिघंटा की गति से चली आंधी 50 हजार घरों की बिजली ले उड़ी। पड़ाव व थाटीपुर पर दो पेड़ उखड़ गए। पौन घंटे में 19.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गर्मी के कारण मौसम बदल गया। रुक-रुककर बारिश होने लगी, लेकिन दोपहर बाद पौन घंटे तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई।
बारिश के साथ आंधी भी चली। बारिश की वजह से मौसम में ठंडक आ गई। अधिकतम तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। शाम साढ़े पांच बजे तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जिससे गर्मी से काफी राहत मिल गई।
जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। देश के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय घेरे बने हैं। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस नमी के कारण शुक्रवार को भी शहर का मौसम बिगड़ेगा। दोपहर बाद आंधी व गरज चमक के साथ बारिश की संभावना रहेगी। आंधी की गति 60 किमी प्रतिघंटा भी हो सकती है।
अधिकतम तापमान- 41.4 डिसे
न्यूनतम तापमान- 31.2 डिसे
बारिश- 19.3 मिमी
जून में अब कुल बारिश-37.1 मिमी
समय तापमान
05:30 31.8
08:30 34.0
11:30 38.6
14:30 29.4
17:30 26.4
Updated on:
28 Oct 2024 05:02 pm
Published on:
21 Jun 2024 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
