22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

48 घंटे में बदलेगा हवा का रुख, भारी पड़ेंगी ‘उत्तरी हवाएं’, ठंड दिखाएगी तेवर

MP Weather: जमू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अगले 48 घंटे में कमजोर पड़ जाएगा। इसके कमजोर पड़ते ही हवा का रुख उत्तर दिशा से होगा। उत्तरी हवा कश्मीर की ठंडक लेकर आएगी।
less than 1 minute read
Google source verification
MP Weather

MP Weather 48 घंटे में बदलेगा हवा का रुख, भारी पड़ेगी 'उत्तरी हवाएं', ठंड दिखाएगी तेवर (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP Weather: जमू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटे में कमजोर पड़ जाएगा। इसके कमजोर पड़ते ही हवा का रुख उत्तर दिशा से होगा। उत्तरी हवा कश्मीर की ठंडक लेकर आएगी, जिसकी वजह से रात के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत तक तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा और रात में ठंडक बढ़ेगी।

जिले में हुई हल्की बारिश

गत दिवस ग्वालियर में हल्की बारिश हुई। इस बारिश ने फिर से किसानों की चिंता बढ़ा दी थी और रातभर बादल छाए रहे, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे रात में ठंडक कम रही। वहीं आसमान साफ होने से तेज धूप निकली और अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा में मौजूद नमी के कारण उमस का अहसास हुआ, लेकिन अब नमी कम हो चुकी है। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है।

उत्तरी हवा चलने से बढ़ेगी ठंडक

दरअसल बंगाल की खाड़ी व अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन गया था। इस कारण शहर का मौसम बिगड़ गया। अक्टूबर में लगातार बारिश हुई। इसके बाद नवंबर में भी बादल बरस गए। अब अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में सिस्टम नहीं है। इस कारण मौसम प्रभावित नहीं होगा। उत्तरी हवा चलने से ठंडक बढ़ेगी।