7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी केे इस जिले में नगर निगम करेगा 400 कर्मचारियों की भर्ती, तैयारी शुरु

Municipal corporation: पूर्व में 900 कर्मचारियों को रखने की प्लानिंग की जा रही थी, लेकिन सामान्य प्रशासन के नियमों के चलते इसकी संख्या अब 400 ही रहेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Municipal corporation

Municipal corporation

Municipal corporation: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए होने वाले सर्वे को देखते हुए नगर निगम में 400 कर्मचारियों को आउटसोर्स पर रखा जाएगा। इसकी तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है और इसका प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। यह कर्मचारी सफाई के साथ विद्युत, राजस्व, संपत्तिकर, जलकर, मदाखलत, जनकल्याण सहित अन्य विभागों में भी रखे जाएंगे।

900 कर्मचारियों की थी प्लानिंग

पूर्व में 900 कर्मचारियों को रखने की प्लानिंग की जा रही थी, लेकिन सामान्य प्रशासन के नियमों के चलते इसकी संख्या अब 400 ही रहेगी। यह सभी कर्मचारी आउटसोर्स पर ही रखे जाएंगे।

निगमायुक्त ने बताया कि स्वच्छता सर्वे के साथ ही अन्य विभागों में भी कर्मचारियों की कमी है, इसलिए 400 कर्मचारियों को आउटसोर्स पर रखने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे एमआईसी में भेजा जाएगा और एमआईसी से स्वीकृति मिलने के साथ ही यदि जरूरत हुई तो निगम परिषद में भी प्रस्ताव को भेजा जाएगा। दोनों की स्वीकृति मिलने के बाद ही आउटसोर्स पर कर्मचारियों को रखने की प्रक्रिया नियम अनुसार शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना की राशि 5 हजार तक बढ़ेगी , CM ने कर दिया ऐलान


स्टाफ की कमी से जूझ रहा है निगम

नगर निगम ग्वालियर में स्टाफ की काफी कमी है और कई विभाग ऐसे हैं, जहां पर बड़ी संया में कर्मचारियों की कमी है। ऐसे में जरूरत के हिसाब से ही कर्मचारियों को पदस्थ किया जाएगा, जिससे निगम के कार्य सुचारू रूप से चलते रहें।

निगम में कर्मचारियों की कमी है। हम 400 कर्मचारियों की भर्ती का प्लान तैयार कर रहे हैं। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर एमआईसी की ओर भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद ही आउटसोर्स पर कर्मचारियों को रखा जाएगा।- अमन वैष्णव आयुक्त नगर निगम