
जिलाध्यक्ष ने नए मंडल अध्यक्षों के साथ मंडल की घोषणा शुक्रवार को कर दी।
ग्वालियर. नगरीय निकाय चुनाव में हार के बाद अब भारतीय जनता पार्टी का पूरा फोकस बूथ पर है। इसलिए अब नौ मंडल को बढ़ाकर भाजपा ने 15 मंडल कर दिए हैं। अब हर विधानसभा में पांच-पांच मंडल हो गए हैं। जिलाध्यक्ष ने नए मंडल अध्यक्षों के साथ मंडल की घोषणा शुक्रवार को कर दी।
ग्वालियर विधानसभा: गरजग हनुमान मंडल अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर, कोटेश्वर महादेव मंडल आकाश श्रीवास्तव, राजा मानसिंह तोमर मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, रानी लक्ष्मीबाई मंडल अध्यक्ष मनमोहन पाठक, वीर दुर्गादास राठौर मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र तोमर।
ग्वालियर पूर्व विधानसभा: दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष जबर सिंह गुजर्र, महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह भदौरिया, शहीद भगत सिंह मंडल अध्यक्ष हरिओम झा, स्वामी रामकृष्ण मंडल अध्यक्ष शिव सिंह यादव, वीर सावरकर मंडल रमाकांत मेहते।
नए जोड़े, पुराने हटाए, कुछ के अध्यक्ष के मंडल बदले
मंडल अध्यक्ष में विधानसभा के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को शामिल किया है। कुछ मंडल में नए चेहरे शामिल किए है तो कुछ मंडलों के अध्यक्षों को बदला गया है, जबकि दो मंडल के अध्यक्षों हटाया भी गया है। ग्वालियर विधानसभ के कोटेश्वर मंडल के अध्यक्ष प्रयाग तोमर को गरगज मंडल और दुर्गादास मंडल के बृजमोहन नए मंडल राजामान सिंह मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि कोटेश्वर मंडल में आकाश सिंह और दुर्गादास मंडल में योगेन्द्र तोमर को नए चेहरे के रूप में शामिल किया गया है।
ग्वालियर पूर्व विधानसभा सिंधिया के वार्ड के वीर सावरकर मंडल के अध्यक्ष जयंत शर्मा को हटा दिया गया उनके स्थान पर रमाकांत मेहते को जवाबदारी दी गई है। दीनदयाल मंडल पहले दक्षिण में था अब उसे पूर्व में कर दिया है। पूर्व पार्षद जबर सिंह गुर्जर को नए चेहरे के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा स्वामी रामकृष्ण मंडल में शिव सिंह यादव नया चेहरा है। दक्षिण विधानसभा के हेमूकालानी मंडल से सतीश साहू को हटा दिया गया है उसके स्थान पर नए चेहरे के रूप में महेन्द्र श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। नए गुप्तेश्वर मंडल की जिम्मेदारी नए चेहरे विनय शर्मा को दी गई है।
दक्षिण विधानसभा: अटल बिहारी वाजपेयी मंडल अध्यक्ष मनोज मुटाटकर, शहीद हेमू कालानी मंडल महेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष अमित बंसल, स्वामी विवेकानंद मंडल अध्यक्ष चेतन मंडलोई, गुप्तेश्वर महादेव मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा।
Published on:
15 Apr 2023 05:00 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
