
,,
ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि पति लगातार 6 महीने से उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा है। जब वो पति की हरकत का विरोध करती है तो वो उसे बेरहमी से पीटता है और जान से मार देने की धमकी देता है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य की धाराओं में शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है फिलहाल आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
शादी के 6 महीने बाद नर्क बन गई जिंदगी
ग्वालियर के हजीरा थाना इलाके की रहने वाली 21 साल की नवविवाहिता अंकिता (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी शादी करीब एक साल पहले मई 2022 में हुई थी। पति शादियों में कैटरिंग का काम करता है। शादी के कुछ महीनों बाद तक सब ठीक चला लेकिन अक्टूबर 2022 के महीने से उसकी जिंदगी मानो नर्क बन गई। अक्टूबर में पहली बार पति ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की जब उसने विरोध किया तो उसे पीटा और अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक संबंध बनाए।
हर रात अननेचुरल संबंध बनाता है
पीड़िता अंकिता (बदला हुआ नाम) के मुताबिक अक्टूबर के महीने के बाद हर रात पति उसके साथ जानवरों सा व्यवहार करता है। अननेचुरल तरीके से संबंध बनाता है और जब भी विरोध करती है तो बेरहमी से पीटता है और जान से मारने की धमकी देता है। लेकिन अब उसकी प्रताड़ना हद से बढ़ गई तो अंकिता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
देखें वीडियो- कैलाश विजयवर्गीय ने लड़कियों से कहा- 'अच्छे कपड़े पहनो शूर्पणखा दिखती हो'
Published on:
20 Apr 2023 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
