20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 : कांग्रेस के समर्थन में निशा बांगरे की पहली हुंकार, बोली- भाजपा और सिंधिया का खून खराब

पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने कहा कि कांग्रेस का नहीं, बल्कि भाजपा और महाराज (सिंधिया) का खून खराब है। इस दौरान उन्होंने अपना त्यागपत्र देने की वजह भी बताई।

2 min read
Google source verification
MP Election 2023

MP Election 2023 : कांग्रेस के समर्थन में निशा बांगरे की पहली हुंकार, बोली- भाजपा और सिंधिया का खून खराब

प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब निशा बांगरे मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के रण में उतर गई हैं। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद राजनीति में आईं निशा बांगरे ने ग्वालियर में आयोजित अपनी पहली चुनावी सभा को संबोदित करते हुए भाजपा पर जमकर जुबानी हमला बोला। निशा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। यही नहीं उन्होंने भाजपा के साथ साथ महाराज के खून पर भी सवाल खड़े कर दिए। पूर्व डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि कांग्रेस का नहीं, बल्कि भाजपा और महाराज (सिंधिया) का खून खराब है। इस दौरान उन्होंने अपना त्यागपत्र देने की वजह भी बताई।


कांग्रेस में शामिल हुई निशा बांगरे ने अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए। केंद्रीय मंत्री और सिंधिया रियासत के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ भी मंच से सीधा निशाना साधा। निशा ने कहा कि जब मैं नौकरी करती थी तब मेरा कसूर क्या था ? मुझे नौकरी से त्यागपत्र क्यों देना पड़ा सब यही सोच रहे हैं ? सच तो ये है कि इस सरकार ने मुझे अपने घर में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम में जाने की अनुमति नहीं दी। उसी दिन मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया। ऐसी नौकरी किस काम की जिसमें मैं अपने संवैधानिक अधिकार ही प्राप्त न कर सकूं। उस समय मैने ये सोचा कि जब मेरी ये हालत है तो उस कुर्सी पर बैठकर मैं दूसरों को कैसे उनका अधिकार दिला सकूंगी।

यह भी पढ़ें- जनसंपर्क पर निकले भाजपा प्रत्याशी हादसे में घायल, समर्थक कंधे पर लेकर पहुंचे अस्पताल, VIDEO


बीजेपी और सिंधिया का खून खराब- बांगरे

इस्तीफा देने की वजह बताने के बाद निशा बांगरे प्रदानमंत्री मोदी को लेकर कहा कि हाल ही में पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस का खून खराब है। सच तो ये है कि कांग्रेस का नहीं बल्कि महाराज (सिंधिया) और भाजपा का खून खराब है। अगर हम चाहते हैं कि हमारे भी घर में दीपावली हो तो कांग्रेस को जिताना होगा, भारतीय जनता पार्टी भी आज ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है। वो धर्म और जाति को लेकर तोड़ने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- जन-गण-मन यात्रा का एमपी में दूसरा दिन : गुलाब कोठारी बोले- चुनावी मैदान सिर्फ प्रत्याशी का नहीं, मतदाता का भी है


अधिकारियों पर बहुत दबाव है- बांगरे

उन्होंने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा शासन के दौरान अधिकारियों पर बहुत दबाव है। प्रशासन के अंदर आज बहुत सुधार की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने हितों को साधने के लिए अधिकारियों को भ्रष्टाचारी बनाने के लिए तैयार है। कमीशन पाने के लिए पुलिस को गुंडा बनाने का काम भी ये सरकार कर रही है।